Xiaomi Redmi 5A (शाओमी रेडमी 5ए) पहली नज़र में

शाओमी ने गुरुवार को अपने सबसे किफ़ायती हैंडसेट रेडमी 4ए (रिव्यू) के किफ़ायती वेरिएंट को अपग्रेड किया। 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर प्रचारित किए जा रहे, Xiaomi Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन प्रभावित करने वाले हैं और 5,999 रुपये की कीमत में ये लोगों को लुभाएंगे।

Xiaomi Redmi 5A (शाओमी रेडमी 5ए) पहली नज़र में
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5ए को देश का स्मार्टफोन बताया जा रहा है
  • फोन में 5 इंच डिस्प्ले है
  • 2 जीबी रैम वेरिएंट लेने वाले 50 लाख ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी
विज्ञापन
शाओमी ने गुरुवार को अपने सबसे किफ़ायती हैंडसेट रेडमी 4ए (रिव्यू) के किफ़ायती वेरिएंट को अपग्रेड किया। 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर प्रचारित किए जा रहे, Xiaomi Redmi 5A  के स्पेसिफिकेशन प्रभावित करने वाले हैं और 5,999 रुपये की कीमत में ये लोगों को लुभाएंगे। कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस वाले फोन लॉन्च करने की नीति ने कंपनी के लिए बख़ूबी काम किया है। लेकिन कंपनी ने यहां एक नई चाल चली है और रेडमी 5ए खरीदने वाले पहले 50 लाख ग्राहकों को 1,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है। इस सब्सिडी के बाद फोन की कीमत 4,999 रुपये पर आ गई है। इससे पहले भी हमने कई तरह के ऑफर देखें हैं, लेकिन 7 दिसंबर को होने वाली सेल के दौरान निश्चित तौर पर ग्राहकों की बड़ी संख्या देखने को मिलेगी।

लॉन्च ऑफर के चलते भले ही फोन की मांग ज़्यादा हो, लेकिन हम फोन की असल परफॉर्मेंस जानने के ज़्यादा इच्छुक हैं। क्या शाओमी रेडमी 5ए वाकई 'देश का स्मार्टफोन' बन सकता है? हमें इस डिवाइस के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला। जानें पहली बार इस्तेमाल करने पर फोन के साथ हमारा अनुभव कैसा रहा।


रेडमी 5ए की पहली ख़ासियत जिस पर सबसे पहले हमारा ध्यान गया वो है इसका हल्कापन। 137 ग्राम वज़न के साथ फोन हाथों में बहुत ज़्यादा हल्का महसूस होता है। फोन प्लास्टिक का बना है और ट्विस्ट करने पर बॉडी में थोड़ा लचीलापन देखा जा सकता है। हमें नहीं लगता कि इसमें चिंतिंत होने वाली कोई बात है, लेकिन एक कवर का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। फोन हाथ में ठीक तरह फिट हो जाता है और इसका श्रेय जाता है 5 इंच स्क्रीन को। घुमावदार किनारों के चलते फोन की मोटाई 8.35 मिलीमीटर है।

हमें टेस्ट के लिए एक गोल्ड यूनिट मिला, लेकिन शाओमी ने डार्क ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट भी लिस्ट किया है। गोल्ड वेरिएंट अभी शाओमी के स्टोर पेज पर लिस्ट नहीं है और हो सकता है कि इसे बाद में पेश किया जाए। रियर पर प्लास्टिक फिनिश है और इसे मेटल समझने की गलती नहीं होती है। गोल्ड वेरिएंट में एक व्हाइट फ्रंट है जबकि ग्रे वेरिएंट ब्लैक फ्रंट के साथ सोबर लगता है। मज़ेदार बात है कि रेडमी 5ए का बॉक्स ब्राइट रेड कलर का है और  कोने में एक छोटा सा शाओमी लोगो है। कंपनी रेडमी को प्राइमरी ब्रांड बनाने पर जोर दे रही है।

स्क्रीन काफ़ी क्रिस्प है और इसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है लेकिन कलर विविड नहीं हैं। स्क्रीन के ऊपर व नीचे की तरफ़ काफ़ी प्लास्टिक का हिस्सा है। शाओमी ने एंड्रॉयड नेविगेशन के लिए नॉन-बैकलिट कैपेसिटिव बटन हैं जो अच्छी बात नहीं है। लेकिन इस कीमत में यही उम्मीद भी होती है। दांयीं तरफ दिए गए पावर और वॉल्यूम बटन को इस्तेमाल करना आसान है। बांयीं तरफ़, दो ट्रे दी गई हैं जिनका इस्तेमाल दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड व माइक्रोएसडी कार्ड के लिए किया जा सकता है। शाओमी रेडमी 5ए में नीचे की तरफ़ एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और नीचे की तरफ़ एक इन्फ्रारेड अमीटर दिया गया है जिससे घरेलू उपकरण को नियंत्रित किया जा सकता है। रियर पर सबसे ख़ास बात है इस पर लिखा हुआ 'मेड इन इंडिया' टेक्स्ट। इसके अलावा, फोन के रियर पर बीच में बांयें कोने में एक कैमरा और फ्लैश है जबकि नीचे की तरफ़ एक बड़ा स्पीकर ग्रिल दिया है।

रेडमी 5ए, शाओमी की कस्टम यूआई मीयूआई 9 पर चलता है। लॉकस्क्रीन से दांयीं तरफ़ स्वाइप करने पर तेजी से आईआर रिमोट ऐप, फ्लैशलाइट और मी होम ऐप को एक्सेस किया जा सकता है जिससे शाओमी के होम अप्लायंसेज़ कंट्रोल किए जा सकते हैं।
 
xiaomi

मीयूआई चलाने में अच्छा लगता है बशर्ते आपको सिंगल-लेयर यूआई पसंद हो। लिस्ट में आपको कुछ अतिरिक्त एनिमेशन मिलेंगे। लेकिन सीमित समय में हमें फोन चलाने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं दिखी। आपको पासवर्ड-पोटेक्ट ऐप्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आप एक ऐप के दो अकाउंट भी साथ में चला सकते हैं। शाओमी ने फोन में अमेज़न शॉपिंग, डब्ल्यूपीएस ऑफिस, यूसी न्यूज़ और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस व स्काइप ऐप भी दिए है। इसके अलावा गूगल सूट भी है।

शाओमी रेडमी 5ए में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, लेकिन बैटरी क्षमता 3000 एमएएच है इसलिए हमें इंतज़ार करना होगा कि यह कैसी परफॉर्मेंस देती है।

हम अपने विस्तृत रिव्यू में कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से बताएंगे। रेडमी 5ए से जुड़ी सभी जानकारी के लिए गैजेट्स 360 हिंदी के साथ जुड़े रहें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »