Xiaomi का खुलासा, 'देश का स्मार्टफोन' होगा बड़ी बैटरी वाला फोन

शाओमी 30 नवंबर को भारत में 'देश का स्मार्टफोन' लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसी हफ्ते डिवाइस के बारे में जानकारी देना शुरू किया है। हमें इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत ज़्यादा जनकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन कंपनी द्वारा दी जा रही जानकारी के हिसाब से हमें कुछ संकेत मिले हैं।

Xiaomi का खुलासा, 'देश का स्मार्टफोन' होगा बड़ी बैटरी वाला फोन
विज्ञापन
शाओमी 30 नवंबर को भारत में 'देश का स्मार्टफोन' लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसी हफ्ते डिवाइस के बारे में जानकारी देना शुरू किया है। हमें इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत ज़्यादा जनकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन कंपनी द्वारा दी जा रही जानकारी के हिसाब से हमें कुछ संकेत मिले हैं। रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को खुलासा किया गया कि आने वाले फोन में बड़ी बैटरी लाइफ होगी। इससे संकेत मिलते हैं कि फोन में एक बड़ी बैटरी होगी या फिर मीयूआई 9 के तौर पर ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर दिया जाएगा। इसके अलावा टैगलाइन 'देश का स्मार्टफोन' से संकेत मिलते हैं कि आने वाला हैंडसेट किफ़ायती दाम में आएगा।

शाओमी के लिए निश्चित तौर पर शाओमी एक महत्वपूर्ण बाज़ार है। और कंपनी देश में कई 'ग्लोबल' लॉन्च भी आयोजित कर रही है। इसका उदाहरण है शाओमी मी ए1 और मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम। शाओमी का देश का स्मार्टफोन या तो वह डिवाइस हो सकता है जो चीन के अलावा किसी और बाज़ार में लॉन्च नहीं हुआ है। या फिर यह पूरी तरह एक नया डिवाइस होगा जो अभी कहीं भी लॉन्च नहीं किय गया है।

30 नवंबर को लॉन्च होने वाले डिवाइस में सबसे अहम दावेदारी शाओमी रेडमी 5ए की है। इसकी एक बड़ी वज़ह है रेडमी इंडिया के हैंडल से होने वाले ट्वीट, जिसमें एक रेडमी ब्रांड डिवाइस का खुलासा किया गया था। इसके अलावा एक दूसरी वजह है इसका किफ़ायती दाम- 599 चीनी युआन (करीब 5,800 रुपये)।

शाओमी अगर रेडमी 5ए डिवाइस को भारत में चीन में उपलब्ध कराए गए दाम से कम में लॉन्च करती है तो, शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन, शआोमी रेडमी 4ए से सस्ता होगा। भारत में अभी यह शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसके अलावा रेडमी 5ए की बैटरी लाइफ भी इसके पक्ष में जाती है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 8 दिन तक चलेगी जो असाधारण है। इसके अलाव यह मीयूआई 9 पर चलता है।

शाओमी रेडमी 5ए के स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी 5ए में  5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 296 पीपीआई है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए रेडमी 5ए में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, फेशियल रिकग्निशन के साथ आता है। 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

रेडमी 5ए मीयूआई 9 पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 140.4 x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। अभी चीन से बाहर दूसरे बाज़ारो में फोन को उपलब्ध कराने के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »