Xiaomi Redmi 5 खरीदना हुआ आसान, आज से ओपन सेल में मिलेगा

Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi 5 को खरीदने का आज सबसे अच्छा मौका है। Redmi 5 की शुक्रवार को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर खुली सेल है।

Xiaomi Redmi 5 खरीदना हुआ आसान, आज से ओपन सेल में मिलेगा

Amazon पर शाओमी रेडमी 5 ओपन सेल

ख़ास बातें
  • Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi 5 की आज ओपन सेल
  • Redmi 5 की शुक्रवार को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी बिक्री
  • सेल की समयसीमा आज रात 12 बजे तक है
विज्ञापन
Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi 5 को खरीदने का आज सबसे अच्छा मौका है। Redmi 5 की शुक्रवार को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर खुली सेल है। सेल की समयसीमा आज रात 12 बजे तक है, जिसमें संभवत: यूज़र बिना किसी समस्या के स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। वहीं, शाओमी ने गैजेट्स 360 को बताया कि कंपनी की आधिकारिक साइट मी.कॉम पर रेडमी 5 की शुक्रवार से ओपन सेल जारी रहेगी। यानी, यूज़र कभी भी इस फोन को खरीद पाएंगे।

ध्यान रहे, अमेज़न सेल में फोन के ब्लू, गोल्ड, ब्लैक और रोज़ रंग वेरिएंट उतारे गए हैं। लेकिन सिर्फ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदने का विकल्प दिया गया है। ऑफर की बात करें तो Redmi 5 खरीदने वाले ग्राहकों को किंडल ई-बुक्स पर 90 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं, एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारक को 5 फीसदी का तत्काल डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा जियो चुनने पर 2,200 रुपये का तत्काल कैशबैक और 100 जीबी का अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि शाओमी मी फैन फेस्ट सेल का आज आखिरी दिन है। आप चाहें तो अमेज़न इंडिया पर भी इस सेल का फायदा उठाया जा  सकता है, जहां स्मार्टफोन समेत अन्य मी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
 

Xiaomi Redmi 5 की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Redmi 5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। हालांकि 8,999 रुपये वाला 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट इस सेल में नहीं मिलेगा। हैंडसेट का सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इस वेरिएंट को यहां खरीदना संभव नहीं है।

 

Redmi 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Redmi 5 मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 282 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी और आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ग्राहकों के पास 2 जीबी (इस सेल में सिर्फ यही उपलब्ध), 3 जीबी और 4 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प रहता है। (पढ़ें पूरा रिव्यू)

रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्मार्ट ब्यूटी 3.0 और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के हिसाब से भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। तीनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर रेडमी 5 का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »