Redmi 5 से कितना बेहतर है Samsung Galaxy J2 (2018)?

फीचर, कीमत और स्पेसिफिकेशन तो यही इशारे करते हैं कि Galaxy J2 (2018) की सीधी भिड़ंत शाओमी के लोकप्रिय हैंडसेट Redmi 5 से होगी।

Redmi 5 से कितना बेहतर है Samsung Galaxy J2 (2018)?
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) का दाम 8,190 रुपये है
  • शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं
  • Redmi 5 की कीमत होती है 7,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनियों की आक्रामक रणनीति का सबसे ज़्यादा नुकसान सैमसंग को हुआ है। ऐसे में इस दक्षिण कोरियाई कंपनी के पास नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। देखा जाए Samsung की कोशिश भी सीधे तौर पर बजट और मिडरेंज सेगमेंट के ग्राहकों को लुभाने की रहनी चाहिए। क्योंकि, Xiaomi धीरे-धीरे इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल कंपनी बनती जा रही है। इसका अंदेशा सैमसंग को भी है। इसी वजह से यह कंपनी बीच-बीच में हैंडसेट लॉन्च करती रहती है। ताज़ा उदाहरण है Samsung Galaxy J2 (2018)। यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसकी अहम खासयितों में सैमसंग मॉल फीचर है जिसे Samsung Galaxy On7 Prime के साथ लॉन्च किया गया था।

फीचर, कीमत और स्पेसिफिकेशन तो यही इशारे करते हैं कि Galaxy J2 (2018) की सीधी भिड़ंत शाओमी के लोकप्रिय हैंडसेट Redmi 5 से होगी। जहां गैलेक्सी जे2 (2018) 8,190 रुपये में मिलता है। वहीं, शाओमी रेडमी 5 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड नूगा पर चलते हैं। वैसे, Galaxy J2 (2018) और Redmi 5 के बीच मुख्त अंतर डिस्प्ले का है। रेडमी 5 मौज़ूदा चलन की तरह 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है जबकि गैलेक्सी जे2 (2018) में आपको 16:9 डिस्प्ले मिलेगा।
 

Samsung Galaxy J2 (2018) बनाम Redmi 5: कीमत और लॉन्च ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) का दाम 8,190 रुपये है। जानकारी दी गई है कि यह हैंडसेट शुक्रवार से गोल्ड, ब्लैक और पिंक रंग में उपलब्ध हो गया है। लॉन्च ऑफर के लिए Samsung ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। जियो सब्सक्राइबर के पास Samsung Galaxy J2 (2018) खरीदने पर 2,750 रुपये से इंस्टेंट कैशबैक पाने का मोका है। कैशबैक की राशि मायजियो अकाउंट में आएगी। इसके लिए 198 रुपये या 299 रुपये के प्लान से रीचार्ज कराना होगा। Jio सब्सक्राइबर को हर महीने अतिरिक्त 10 जीबी 4जी डेटा भी दिया जाएगा। यह सुविधा अगले 10 रीचार्ज तक उपलब्ध होगी।


शाओमी रेडमी 5 (रिव्यू पढ़ें) के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसे खरीदने के लिए 10,999 रुपये खर्चने होंगे।
 

Samsung Galaxy J2 (2018) vs Redmi 5: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) में 5 इंच क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है। 8.4 मिलीमीटर मोटाई वाले गैलेक्सी जे2 (2018) में 1.4 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।ॉ
 
samsung galaxy j2 2018

Samsung Galaxy J2 (2018) बिक्री हुई शुरू

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy J2 (2018) में रियर पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। दोनों कैमरों में एलईडी फ्लैश सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। जिसके 18 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 801.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 143.8 x 72.3 x 8.4 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है।

वहीं, डुअल सिम शाओमी रेडमी मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 282 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी और आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ग्राहकों के पास 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा।
 
xiaomi redmi 5

Redmi 5 के हैं तीन वेरिएंट

रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्मार्ट ब्यूटी 3.0 और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के हिसाब से भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। तीनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर रेडमी 5 का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। यह ब्लैक, गोल्ड, लाइट ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) बनाम रेडमी 5

  सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) रेडमी 5
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग-
डिज़ाइन रेटिंग-
डिस्प्ले रेटिंग-
सॉफ्टवेयर रेटिंग-
परफॉर्मेंस रेटिंग-
बैटरी लाइफ रेटिंग-
कैमरा रेटिंग-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग-
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.005.70
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल720x1440 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो-18:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)-282
हार्डवेयर
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425Qualcomm Snapdragon 450
रैम2 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज16 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)256-
कैमरा
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)
रियर फ्लैशएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशएलईडीएलईडी
रियर ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन-MIUI 9.2.7
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथहांहां
एनएफसीनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्टनहींनहीं
यूएसबी ओटीजीहांहां
सिम की संख्या22
Wi-Fi Directहांहां
Mobile High-Definition Link (MHL)नहींनहीं
सिम 1
सिम टाइपमाइक्रो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपमाइक्रो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
कंपास/ मैगनेटोमीटरनहींहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरनहींहां
जायरोस्कोपनहींहां
बैरोमीटरनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसरनहींनहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर-हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Samsung, Samsung Galaxy J2 2018, Redmi 5
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »