शाओमी रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम भारत में जल्द होंगे लॉन्च

शाओमी रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम भारत में जल्द होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • रेडमी 4 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • रेडमी 4 प्राइम में स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट का हुआ है इस्तेमाल
  • दोनों फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
शाओमी ने सोमवार को भारत में अपने रेडमी 4ए स्मार्टफोन को 5,999 रुपये में लॉन्च किया। इसके बाद शाओमी इंडिया ने यह जानकारी दी है कि रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के अपग्रेड हैंडसेट को भी स्थानीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, यानी शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम का भारत आना तय है।

शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन के साथ रेडमी इंडिया ने एक टीज़र इमेज ट्वीट किया जिसमें एक कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले नज़र आ रहा है। टीज़र इमेज में दिख रहे डिस्प्ले में पिछले नवंबर में चीन में लॉन्च किए गए रेडमी 4 की झलक मिलती है। चीन में इस स्मार्टफोन की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये है)। वहीं, शाओमी रेडमी 4 प्राइम को 899 चीनी युआन (करीब 8,900 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो रेडमी 4 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 16 जीबी स्टोरेज और 4100 एमएएच की बैटरी है।

रेडमी 4 प्राइम में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और ब्लूटूथ वी4.2 कनेक्टिविटी हैं। इसके अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन रेडमी 4 वाले ही हैं।

इसी सीरीज़ का सस्ता हैंडसेट शाओमी रेडमी 4ए भारत में 23 मार्च से मिलेगा। यह अमेज़न इंडिया के अलावा मी डॉट कॉम पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। शुरुआत में यह हैंडसेट सिर्फ डार्क ग्रे और गोल्ड कलर में मिलेगा। रोज़ गोल्ड को 6 अप्रैल से मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। सस्ते रेडमी 4ए स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसमें  5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 16 जीबी स्टोरेज और 3120 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »