Xiaomi Foldable

Xiaomi Foldable - ख़बरें

  • Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
    Apple आज iPhone 18 सीरीज, और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन कथित iPhone Ultra से पर्दा उठा सकती है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। iPhone Ultra एक फोल्डेबल फोन होगा जिसमें 5.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आ सकता है। कीमत करीबन 2 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
    Xiaomi ने चीनी बाजार में नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi MIX Fold 4 पेश किया है। MIX Fold 4 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10999 yuan (लगभग ₹1,54,775), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11999 yuan (लगभग ₹1,68,850), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12999 yuan (लगभग ₹1,82,920), 16GB LPDDR6 + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14999 yuan (लगभग  ₹2,11,065) और 16GB LPDDR6+1TB स्टोरेज वेरिएंट सिरेमिक लिमिटेड एडिशन की कीमत 15999 yuan (लगभग ₹2,25,135) है।
  • Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
    Xiaomi 18 Fold का लॉन्च इवेंट 7 सितंबर को, यानी कल होने जा रहा है। कंपनी इसे चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने दो और कलर वेरिएंट्स से पर्दा उठा दिया है। इसमें ब्लैक वेरिएंट भी आया है। साथ में तीसरा वेरिएंट वार्म गोल्ड व्हाइट के रूप में दिखाया गया है। बाहरी डिस्प्ले 5.38 इंच का बताया गया है जबकि इंटरनल डिस्प्ले 7.58 इंच का बताया गया है।
  • Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
    Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। कंपनी का फोन रेड कलर में एक ऑनलाइन फोटो में सामने आया है। कथित तौर पर यह सीईओ ली-जून के हाथों में दिखाई दे रहा है। इसका नाम Xiaomi 18 Fold बताया जा रहा है।
  • Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
    Xiaomi जल्द ही मार्केट में एक नया फोन लेकर आने वाली है जिसके डिटेल्स एक सर्टिफिकेशन में सामने आए हैं। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग से लैस बताया गया है। फोन के नाम का पता अभी तक नहीं लग पाया है, लेकिन कयास है कि यह कंपनी का नया फोल्डेबेल हो सकता है।
  • Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
    Huawei Mate 90 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के साथ कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 को इसके साथ पेश करने की योजना नहीं है। पिछले वर्ष Huawei Mate 80 सीरीज के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च करने से Huawei को Xiaomi 18 सीरीज और iQOO 16 के साथ कॉम्पिटिशन करने में मदद मिलेगी।
  • Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
    Xiaomi Mix Fold 5 के प्रोटोटाइप में 7.5 इंच से 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले है। इसमें क्रीज को न्यूनतम करने की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 में 6,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
    एपल की योजना आईफोन्स में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देने की है। हालांकि, इस वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज में यह अपग्रेड होने की संभावना नहीं है। एक टिप्सटर ने बताया है कि 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ पहला आईफोन अगले कुछ वर्षों में लॉन्च किया जा सकता है। एपल ने iPhone 17 Pro मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल के कैमरा दिए हैं।
  • स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
    इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने 21 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली इस कंपनी को वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। यह पहली बार है कि जब एपल ने एक वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी की iPhone 17 सीरीज को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है।
  • Xiaomi की भी ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी, सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग
    GSMA सर्टिफिकेशन साइट पर Xiaomi के पहले ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2608BPX34C के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में जानकारी नहीं मिली है। शाओमी ने ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में सैमसंग ने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
  • Samsung की ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 9.96 इंच हो सकता है अनफोल्डेड डिस्प्ले
    सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन को 29 सितंबर को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है। इसका डिस्प्ले पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 9.96 इंच और फोल्ड करने पर 6.54 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है।
  • Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, दक्षिण कोरिया में बना प्री-ऑर्डर्स का रिकॉर्ड
    कंपनी को अपने बड़े मार्केट दक्षिण कोरिया में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए 10 लाख यूनिट्स से अधिक के प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक हैं। इन प्री-ऑर्डर्स में Galaxy Z Fold 7 की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। यह पहली बार है कि जब कंपनी के Fold वर्जन ने प्री-ऑर्डर्स में नए Flip स्मार्टफोन को पीछे छोड़ा है।
  • Xiaomi की Pad 7S Pro के लॉन्च की तैयारी, 12,160mAh होगी बैटरी
    इसमें शाओमी का XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल Xiaomi के 15S Pr और Pad 7 Ultra में भी किया गया है। इस टैबलेट में 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने बताया है कि इसमें 12.5 इंच LCD स्क्रीन दी जाएगी। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 2.0 पर चल सकता है।
  • Xiaomi की इस महीने Mix Flip 2 के लॉन्च की तैयारी, मिल सकती है Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट
    इसमें शाओमी का HyperOS इंटरफेस होगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Mix Flip की जगह लेगा। शाओमी की चीन में वेबसाइट पर Mix Flip 2 का टीजर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के टीजर पोस्ट से इसके जून में लॉन्च का संकेत मिला है। Mix Flip 2 में Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट होगी। हालांकि, इस पोस्टर में Mix Flip 2 के डिजाइन का खुलासा नहीं किया गया है।
  • Xiaomi का Mix Flip 2 जल्द होगा लॉन्च, मिल सकती है 50 मेगापिक्सल की डुअल कैमरा यूनिट
    कंपनी के Mix Flip 2 को 3C साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इसकी बैटरी के 67 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने का संकेत मिला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसकी थिकनेस 7.6 mm और साइज लगभग 190 ग्राम का हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »