शाओमी मी मिक्स 2 में हो सकता है डुअल कैमरा, लीक वीडियो से हुआ खुलासा

शाओमी मी मिक्स 2 में हो सकता है डुअल कैमरा, लीक वीडियो से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • मी मिक्स 2 में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है
  • लीक तस्वीरों में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर देखा जा सकता है
  • मी मिक्स 2 को अक्टूबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
पिछले साल शाओमी ने बेज़ेल-रहित मी मिक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अपने रेडिकल डिज़ाइन के चलते इस स्मार्टफोन ने सबका ध्यान अपनी तरफ ख़ीचा। कंपनी ने इसी साल सीईएस में इस स्मार्टफोन का व्हाइट कलर वेरिएंट लॉन्च किया। और अब इस फोन के अपग्रेडेड स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। एक नए कॉन्सेप्ट वीडियो (जिफ़ इमेज की तरह) में कथित शाओमी मी मिक्स 2 में होने वाले सभी बदलाव को देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा भी हुआ है।

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक में इस डिवाइस के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने का खुलासा हुआ है। लेकिन इसका अधिकतर डिज़ाइन शाओमी मी मिक्स जैसा ही रहेगा। रियर पर भी पहले की तरह ही ब्लैक सेरेमिक देखा जा सकता है। इसके अलावा एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बेज़ेल पहले से ज्यादा पतले हैं। और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत होगा। मी ममिक्स का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.3 प्रतिशत था।

इस लीक में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी खुलासा हुआ है। नए लीक में पिछली ख़बर से अलग है जिसमें आगे की तरफ एक स्कैनर होने का खुलासा हुआ था। शाओमी मी मिक्स 2 में घुमावदार किनारों के साथ एक एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।

शाओमी मी मिक्स को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, और मी मिक्स 2 के भी इसी समय के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। शाओमी के सीईओ और संस्थापक ली जुन ने हाल ही में पुष्टि की थी कि बेज़ेल-रहित शाओमी मी मिक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट पर पहले ही काम किया जा रहा है। ओरिजनल शाओमी मी मिक्स को 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज कोो 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज को 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। याद दिला दें कि, मी मिक्स में 6.4 इंच डिस्प्ले है और इसमें क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी व वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »