शाओमी ने पिछले साल अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और इस फोन में दिए गए बेज़ल लेस डिज़ाइन के चलते फोन काफी सुर्खियों में रहा। अब कंपनी मी मिक्स 2 का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च करने को तैयार है।
शाओमी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी 11 सितंबर को अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और आधिकारिक जानकारी से पहले, फोन को लेकर लगातार लीक सामने आ रही है। एक नई लीक से पता चलता है कि शाओमी मी मिक्स 2 में अभी तक लॉन्च नहीं हुआ स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होगा।
पिछले साल शाओमी ने बेज़ेल-रहित मी मिक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अपने रेडिकल डिज़ाइन के चलते इस स्मार्टफोन ने सबका ध्यान अपनी तरफ ख़ीचा। कंपनी ने इसी साल सीईएस में इस स्मार्टफोन का व्हाइट कलर वेरिएंट लॉन्च किया। और अब इस फोन के अपग्रेडेड स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है।
शाओमी ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि कंपनी मी मिक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। इससे पहले आई ख़बरों में पता चला था कि शाओमी मी मिक्स 2 पूरी तरह से डिस्प्ले से ढंका हुआ होगा और इसमें आगे की तरफ फिज़िकल बटन नहीं दिया जाएगा। अब एक नई रिपोर्ट में इस फोन के डिस्प्ले को लेकर नई जानकारी सामने आई है।