शाओमी मी मिक्स का व्हाइट कलर वेरिएंट सीईएस 2017 में लॉन्च

शाओमी मी मिक्स का व्हाइट कलर वेरिएंट सीईएस 2017 में लॉन्च
ख़ास बातें
  • नए कलर वेरिएंट को चीन में इस साल उपलब्ध कराया जाएगा
  • सफेद रंग वाले मी मिक्स स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है
  • चीन में शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट पेश किए गए थे
विज्ञापन
शाओमी ने सीईएस 2017 में अपने मी मिक्स स्मार्टफोन का व्हाइट कलर वेरिएंट पेश किया। याद रहे कि शाओमी मी मिक्स को लिमिटेड एडिशन के तौर पर पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। इसे शाओमी ने फ्रांसिसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के साथ मिलकर बनाया था।

शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने सीईएस इवेंट में जानकारी दी कि नए कलर वेरिएंट को चीन में इस साल उपलब्ध कराया जाएगा। सफेद रंग वाले मी मिक्स स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चीनी कंपनी स्थानीय मार्केट में लॉन्च के दौरान कीमत की जानकारी देगी। बता दें कि शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट पेश किए गए थे- 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) है और 6 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (गोल्ड ट्रिम रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर) 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है।

शाओमी मी मिक्स की सबसे अहम खासियत बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। इसके साथ टॉप पर कर्व्ड एज भी दिए गए हैं। इसकी बॉडी सेरामिक की है। अन्य खासियतों में सेरामिक ईयरपीस स्पीकर व अल्ट्रासोनिक प्रोक्सिमिटी सेंसर हैं। कंपनी का कहना है कि इसके फ्रंट कैमरे का मॉड्यूल आम सेंसर से 50 फीसदी छोटा है। यह फोन के टॉप में दायें किनारे पर है।

डुअल-सिम (नैनो+नैनो) वाले मी मिक्स में 6.4 इंच का 1080x2040 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 362 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट है। इसके साथ आपके पास 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के बीच चुनने का विकल्प मिलता है। शाओमी ने इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जो पीडीएएफ, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट  कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और जायरोस्कोप भी इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसकी बैटरी 4400 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन के साथ चमड़े का कवर भी मिलेगा। इसका डाइमेंशन 158.8x81.9x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2040 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »