शाओमी मी मिक्स लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी मिक्स लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स में 6.4 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है
  • यह एक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन है
  • इसमें सेरामिक ईयरपीस स्पीकर व अल्ट्रासोनिक प्रोक्सिमिटी सेंसर है
विज्ञापन
शाओमी ने बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में मी मिक्स कंसेप्ट फोन को लॉन्च किया। यह एक लिमिटेड एडिशन फोन है जिसे फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के साथ मिलकर बनाया गया है। ज्ञात हो कि इस इवेंट में कंपनी ने मी नोट 2 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन भी प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। चीनी मार्केट में यह 4 नवंबर से उपलब्ध होगा। इसके दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) है और 6 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (गोल्ड ट्रिम रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर) 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) में मिलेगा।

शाओमी मी मिक्स की सबसे अहम खासियत बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। इसके साथ टॉप पर कर्व्ड एज भी दिए गए हैं। इसकी बॉडी सेरामिक की है। अन्य खासियतों में सेरामिक ईयरपीस स्पीकर व अल्ट्रासोनिक प्रोक्सिमिटी सेंसर हैं। कंपनी का कहना है कि इसके फ्रंट कैमरे का मॉड्यूल आम सेंसर से 50 फीसदी छोटा है। यह फोन के टॉप में दायें किनारे पर है।

डुअल-सिम (नैनो+नैनो) वाले मी मिक्स में 6.4 इंच का 1080x2040 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 362 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट है। इसके साथ आपके पास 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के बीच चुनने का विकल्प मिलेगा।

शाओमी ने इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जो पीडीएएफ, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट  कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और जायरोस्कोप भी इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसकी बैटरी 4400 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन के साथ चमड़े का कवर भी मिलेगा। इसका डाइमेंशन 158.8x81.9x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2040 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »