शाओमी मी मैक्स प्राइम स्मार्टफोन की बिक्री 19,999 रुपये में शुरू

शाओमी मी मैक्स प्राइम स्मार्टफोन की बिक्री 19,999 रुपये में शुरू
विज्ञापन
शाओमी ने त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र मी दिवाली सेल का आयोजन किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर कई शानदार ऑफर पेश किए हैं। इस मौके पर कंपनी शाओमी मी मैक्स प्राइम स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 19,999 रुपये है और इसे मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार को 10 बजे शूरू हुई और कुछ देर में ही यह कंपनी की वेबसाइट पर आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अमेज़न इंडिया से भी इस फोन को खरीदा जा सकता है, लेकिन जानकारी दी गई है कि फोन की डिलिवरी 19 अक्टूबर से ही शुरू होगी। कंपनी की वेबसाइट पर गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक हैं। वहीं, अमेज़न इंडिया पर आप सिर्फ गोल्ड कलर वाले वेरिएंट को बुक कर सकते हैं।

हमें पहले से पता है कि शाओमी मी मैक्स प्राइम कंपनी के लोकप्रिय मी मैक्स हैंडसेट का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। दोनों के बीच मुख्य अंतर प्रोसेसर, रैम और इनबिल्ट स्टोरेज का है। शाओमी मी मैक्स प्राइम में स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। याद रहे कि शाओमी मी मैक्स स्नैपड्रैगन 605 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।


इनके बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है। शाओमी मी मैक्स प्राइम में 6.44 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 342 पीपीआई। मी मैक्स प्राइम की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना भी संभव है। इस हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ), एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इस फैबलेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

शाओमी मी मैक्स प्राइम को पावर देने के लिए मौजूद है 4850 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में कंपनी 14 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। 173.1x88.3x7.5 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इस स्मार्टफोन का वज़न 203 ग्राम है। शाओमी मी मैक्स में 4जी एलटीई, वॉयस ओवर एलटीई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 एसी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »