• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी मैक्स प्राइम में है 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, जानें कीमत व खूबियां

शाओमी मी मैक्स प्राइम में है 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, जानें कीमत व खूबियां

शाओमी मी मैक्स प्राइम में है 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, जानें कीमत व खूबियां
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स प्राइम की कीमत 19,999 रुपये है
  • मी मैक्स प्राइम में 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम है
  • यह फोन मीडॉटकॉम पर 17 अक्टूबर से उपलब्ध होगा
विज्ञापन
शाओमी ने 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली अपनी दिवाली सेल का ऐलान कर दिया है। और इस घोषणा के साथ ही कंपनी ने शाओमी मी मैक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट मी मैक्स प्राइम को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये है। फोन की बिक्री अगले हफ्ते से शुरू होगी।

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने जून में भारत में 14,999 रुपये में अपना 6.44 इंच डिस्प्ले वाला मी मैक्स फैबलेट लॉन्च किया था। अब शाओमी मी मैक्स प्राइम में मी मैक्स की तरह ही 6.44 इंच (1080x920 पिक्सल)  डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 342 पीपीआई है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है और स्टोरेज 128 जीबी दी गई है। जबकि मी मैक्स में स्नैपड्रैगन 650, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है।

शाओमी मी मैक्स प्राइम की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स प्राइम मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

शाओमी मी मैक्स प्राइम एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी मी मैक्स प्राइम फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है। इसका डाइमेंशन 173.10 x 88.30 x 7.50 मिलीमीटर और वज़न 203 ग्राम है।

शाओमी मी मैक्स प्राइम में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »