शाओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन अगले हफ्ते मी 6 के साथ हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन अगले हफ्ते मी 6 के साथ हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी 19 अप्रैल को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और अब एक ताजा रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि कंपनी इस फोन के साथ मी मैक्स 2 स्मार्टफोन भी पेश करेगी। हाल ही में लीक में पता चला था कि इस फोन में 6.44 इंच डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और एक 5000 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा, एक अलग रिपोर्ट में जल्द मी नोट 3 के लॉन्च होने की भी जानकारी मिली है।

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि मी मैक्स 2 को 19 अप्रैल को होने वाले एक इवेंट में शाओमी मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछली लीक के मुताबिक, 4जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर में आएगा और इनकी कीमत क्रमशः 1,499 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) और 1,699 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होगी।

एक पुरानी रिपोर्ट से भी खुलासा होता है कि शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इस फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इससे पहले, शाओमी मी मैक्स 2 को कंपनी द्वारा मई में लॉन्च करने की उम्मीद थी।

इसके अलावा, चीन (वाया फोनअरीना) से आई एक रिपोर्ट से इशारा मिलता है कि मी नोट 3 को दूसरी तिमाही में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, इस फोन में 5.7 इंच डिस्प्ले और एक लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। फोन को 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, मी नोट 3 में एक डुअल कैमरा सेटअप और 4070 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »