Xiaomi Mi 5X के लिए 24 घंटे में हुए दो लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन

शाओमी ने मंगलवार को पुष्टि की थी कि मी 5 के नए वेरिएंट शाओमी मी 5एक्स को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। और अब शाओमी मी 5एक्स की पहली सेल के लिए 24 घंटे के अंदर 2,00,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कॉपी लिखे जाने तक रजिस्ट्रेशन की संख्या 2,09,900 पहुंच चुकी थी।

Xiaomi Mi 5X के लिए 24 घंटे में हुए दो लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
शाओमी ने मंगलवार को पुष्टि की थी कि मी 5 के नए वेरिएंट शाओमी मी 5एक्स को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। और अब शाओमी मी 5एक्स की पहली सेल के लिए 24 घंटे के अंदर 2,00,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कॉपी लिखे जाने तक रजिस्ट्रेशन की संख्या 2,09,900 पहुंच चुकी थी। यह गौर करने वाली बात है क्योंकि अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। सिर्फ फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और मीयूआई 9 होने की जानकारी है। मीयूआई 9 शाओमी के कस्टम एंड्रॉयड रॉम का लेटेस्ट वर्ज़न है। इसके अलावा फोन के रजिस्ट्रेशन में एक कॉन्टेस्ट की वज़ह से भी ख़ासा उत्साह देखा गया। कंपनी ने रजिस्टर्ड खरीदारों को शाओमी मी 5एक्स जीतने समेत कई दूसरे इनाम देने के लिए कॉन्टेस्ट का ऐलान किया है।

शाओमी मी 5एक्स के बारे में इसी महीने सबसे पहले जानकारी सामने आई थी। और अब तक आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी का पता नहीं चला है। शाओमी मी 5एक्स से स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का पता चला है। स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इससे पहले लीक में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के अलावा एक ऑप्टिकल ज़ूम फ़ीचर की भी जानकारी सामने आई थी। फोन के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की उम्मीद है।

अभी कीमत की बात करें तो शाओमी मी 5एक्स की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) होने का खुलासा हुआ है। शाओमी मी 5एस की शुरुआती कीमत इतनी ही है। इससे पहले इसी हफ्ते कंपनी ने भारत में मी मैक्स2 फैबलेट लॉन्च किया। सबसे पहले मई में चीन में लॉन्च किए गए इस फैबलेट में 6.44 इंच डिस्प्ले और 5300 एमएएच की बड़ी बैटरी है। शाओमी मी मैक्स 2 की कीमत भारत में 16,999 रुपये है  और इसकी बिक्री शाओमी की तीसरी मी एनिवर्सरी सेल के मौके पर गुरुवार और शुक्रवार को होगी। इसके बाद फोन देशभर में 27 जुलाई से मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 5X, Xiaomi Mi 5X Registration, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »