Xiaomi Mi Max 2 भारत में लॉन्च, इसमें है 5300 एमएएच बैटरी और 6.44 इंच डिस्प्ले

शाओमी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना नया फैबलेट मी मैक्स 2 लॉन्च कर दिया। Xiaomi Mi Max 2 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 5300 एमएएच की बैटरी। फोन में 6.44 इंच डिस्प्ले और 12 मेगापिक्सल कैमरा भी इसे एक दमदार फोन बनाते हैं। मी मैक्स 2 को भारत में सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Mi Max 2 भारत में लॉन्च, इसमें है 5300 एमएएच बैटरी और 6.44 इंच डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स 2 में 6.44 इंच डिस्प्ले है
  • मी मैक्स 2 में 5300 एमएएच की बैटरी है
  • फोन को सबसे पहले मई में चीन में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
शाओमी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना नया फैबलेट मी मैक्स 2 लॉन्च कर दिया। मी मैक्स 2 कंपनी के मी मैक्स फैबलेट का अपग्रेडेड वेरिएंट है।  Xiaomi Mi Max 2 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 5300 एमएएच की बैटरी। फोन में मौज़ूद 6.44 इंच डिस्प्ले और 12 मेगापिक्सल कैमरा इसे एक दमदार फोन बनाते हैं। मी मैक्स 2 को भारत में सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। याद दिला दें कि कंपनी ने मई में चीन में 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया था।

भारत में मी मैक्स 2 को सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जो लोग फोन खरीदने के इच्छुक हैं, वो 20 जुलाई को मीडॉटकॉम औरर मी होम ऑफलाइन स्टोर पर 20 जुलाई को होने वाली पहली सेल के दौरान खरीद सकते हैं। कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि भारत में बेची जाने वाली मी मैक्स 2 यूनिट 'मेक इन इंडिया ' के तहत बनाईं गई हैं। भारत में इस साल लॉन्च हुआ यह मी सीरीज़ का पहला फोन है।
 

शाओमी मी मैक्स 2 की भारत में कीमत

6.44 इंच बड़े स्क्रीन वाला मी मैक्स 2 फैबलेट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। इसके अलावा रिलायंस जियो के साथ साझेदारी के तहत मी मैक्स 2 यूज़र को 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 31 मई 2018 तक 309 रुपये के 10 रीचार्ज कराने तक सीमित है। और इस कीमत के साथ स्मार्टफोन की टक्कर भारत में सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स, सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स, लेनोवो फैब 2 प्लस, ओप्पो एफ3, ओप्पो एफ1एस, हॉनर 8 और हॉनर 8 लाइट से होगी।
 

शाओमी मी मैक्स 2 सेल की तारीख़

जैसा कि हमने बताया कि, शाओमी मी मैक्स 2 की पहली सेल गुरुवार, 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगी। और यह स्मार्टफोन 21 जुलाई को दोबारा खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। दो दिन की यह सेल मीडॉटकॉम और मी होम पर तीसरी मी एनिवर्सरी सेल के तहत आयोजित की जा रही है। इसके बाद यह फोन 27 जुलाई से ऑनलाइन व ऑफलाइन चैनल के जरिए मिलेगा। ऑनलाइन की बात करें तो फोन सुबह 10 बजे से अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर मिलेगा। वहीं ऑफलाइन स्टोर जैसे पूर्विका, बिग सी, संगीता, क्रोमा, लॉट, विजय सेल्स, रिलायंस डिजिटल और ईज़ोन पर भी उपलब्ध होगा।
 

शाओमी मी मैक्स 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (माइक्रो+नैनो) वाला शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.0 आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। इस फोन 6.44 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी का बड़ा डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 342 पीपीआई है। कंपनी का कहना है कि दिन की रोशनी में भी फोन को इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। इस स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है।
 
xiaomi mi max 2 gadgets 360

शाओमी मी मैक्स2 के कैमरे की बात करें तो इसमें सोनी आईएमएक्स386 सेंसर (1.25 माइक्रोन पिक्सल के साथ) के साथ एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.2 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं आगे की तरफ़, मी मैक्स 2 में एक अपर्चर एफ/2.0 और रियल-टाइम ब्यूटिफकेशन के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बात करें स्टोरेज की तो, शाओमी ने भारत में सिर्फ 64 इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी मी मैक्स 2 में 4जी वीओएलटीई के अलावा, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएबी टाइप-सी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो मी मैक्स 2 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।  

शाओमी मी मैक्स 2 का वज़न 211 ग्राम है और डाइमेंशन 174.1x88.7x7.6 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है फोन से 57 घंटे तक का टॉक टाइम और 18 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Pleasing aesthetics and build quality
  • Vivid display
  • Good performance
  • Strong battery life
  • 4K video support
  • कमियां
  • Unwieldy
  • Low-light camera quality is average
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »