Xiaomi Mi 5X का डिज़ाइन लीक, स्पेसिफिकेशन और कीमत का भी हुआ खुलासा

किफ़ायती मी 5सी के बारे में कई लीक में जानकारी आने के बाद, फोन को आखिरकार इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया। अब शाओमी मी 5एक्स के बारे में ऑनलाइन लीक होना शुरू हो गईं हैं। इससे मी 5 के एक और वेरिएंट को लॉन्च किए जाने का खुलासा होता है।

Xiaomi Mi 5X  का डिज़ाइन लीक, स्पेसिफिकेशन और कीमत का भी हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5एक्स की कीमत 19,000 रुपये हो सकती है
  • स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा होने की उम्मीद है
  • फोन में एक 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
किफ़ायती शाओमी मी 5सी के बारे में कई लीक में जानकारी आने के बाद, फोन को आखिरकार इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया। अब शाओमी मी 5एक्स के बारे में ऑनलाइन लीक होना शुरू हो गईं हैं। इससे मी 5 के एक और वेरिएंट को लॉन्च किए जाने का खुलासा होता है। शाओमी मी 5एक्स की प्रमोशनल तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं हैं। इससे फोन के डिज़ाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

शाओमी मी 5एक्स की तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन की जानकारी वीबो पर मिली। और डिज़ाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन काफ़ी हद तक आईफोन 7 प्लस से प्रेरित लगता है। अगर इन तस्वीरों में थोड़ी सी भी सच्चाई है तो फोन के रियर पर एक फ्लैश और दो लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा मी 5एक्स में आईफोन 7 प्लस की तरह एंटीना बैंड और एक कर्व्ड मेटल यूनिबॉडी देखी जा सकती है। इस तस्वीर से यह भी खुलासा होता है डिवाइस के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं।

शाओमी मी 5एक्स में एक ऑप्टिकल ज़ूम और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश होने का खुलासा हुआ है। लीक से खुलासा होता है कि स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। फोन में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का पता चला है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसके अलावा, शाओमी मी 5एक्स स्मार्टफोन की तुलना शाओमी मी 5 फ्लैगशिप से तुलना करें तो आने वाला मी5एक्स दिखने में ज़्यादा प्रीमियम लग रहा है। बता दें कि, शाओमी मी 5 में एक सिंगल रियर कैमरा हरै जबकि मी 5एक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की ख़बरें हैं।

कीमत की बात करें तो, शाओमी मी 5एक्स स्मार्टफोन की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड कलरे वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। भारत की बात करें तो शाओमी सोमवार को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है और कंपनी द्वारा मी मैक्स 2 लॉन्च लॉन्च करने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »