Xiaomi Mi 5X 26 जुलाई को होगा लॉन्च, डुअल रियर कैमरा और मीयूआई 9 होने का पुष्टि

शाओमी ने पुष्टि कर दी है कि शाओमी मी 5एक्स चीन में आयोजित किए जाने वाले एक इवेंट में लॉन्च होगा। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में मीयूआई 9 आधारित एंड्रॉयड 7.0 नूगा होगा। इससे पहले कंपनी ने 16 अगस्त से पहले मीयूआई 9 को जारी करने की पुष्टि की थी।

Xiaomi Mi 5X 26 जुलाई को होगा लॉन्च, डुअल रियर कैमरा और मीयूआई 9 होने का पुष्टि
ख़ास बातें
  • शाओमी ने मी 5एक्स को 26 जुलाई को लॉन्च किए जाने की पुष्टि कर दी है
  • यह फोन डुअल रियर कैमरा व डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आएगा
  • फोन की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) हो सकती है
विज्ञापन
शाओमी अपने कामयाब फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5 का एक और वेरिएंट, मी5एक्स 26 जुलाई को लॉन्च करेगी। इससे पहले कंपनी ने शाओमी मी 5सी लॉन्च किया था। स्मार्टफोन के बारे में इसी हफ्ते एक प्रमोशनल तस्वीर के जरिए जानकारी लीक हुई थी। इस तस्वीर से फोन के डिज़ाइन, फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन को लेकर खुलासा हुआ था। अब, शाओमी ने पुष्टि कर दी है कि शाओमी मी 5एक्स चीन में आयोजित किए जाने वाले एक इवेंट में लॉन्च होगा। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में मीयूआई 9 आधारित एंड्रॉयड 7.0 नूगा होगा। इससे पहले कंपनी ने 16 अगस्त से पहले मीयूआई 9 को जारी करने की पुष्टि की थी।

शाओमी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक टीज़र पोस्ट कर बताया कि, शाओमी मी 5एक्स 26 जुलाई को लॉन्च होगा। इस टीज़र में अभिनेता क्रिश वू को एक डिवाइस हाथ में लिए दिखाया गया है जिसके रियर पर डुअल कैमरा सेटअप और डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है। पिछली लीक के मुताबिक, शाओमी मी 5एक्स में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल ) डिस्प्ले होने की भी ख़बरें हैं। इस फोन में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की ख़बरें हैं। डिज़ाइन की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में आईफोन 7 प्लस जैसा डिज़ाइन होने की ख़बरें हैं। फोन को ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

जैसा कि हमने बताया कि, शाओमी मी 5एक्स को मीयूआई 9 के साथ लॉन्च किया जाएगा। मीयूआई 9 शाओमी का अगली जेनरेशन का मोबाइल ओएस है जो एक नए डिज़ाइन और एंड्रॉयड नूगा से लैस होगा। शाओमी ने हाल ही में उन डिवाइस की लिस्ट जारी की थी जिन्हें मीयूआई 9 के लिए अपडेट मिलेगा। मीयूआई 9 को 16 अगस्त को जारी किया जाना है। कीमत की बात करें तो शाओमी मी 5एक्स को करीब 1,999 चीनी युआन या 19,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी इंडिया ने गुरुवार को मी मैक्स 2 स्मार्टफोन 16,999 रुपये में लॉन्च किया। शाओमी मी मैक्स 2 में एक बड़ा 6.44 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 5300 एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम है। यह स्मार्टफोन पिछले साला लॉन्च हुए मी मैक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट है। मी मैक्स 2 में पीडीएएफ और डुएल एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स386 सेंसर वाला 12 मेगापिक्सल कैमरा है। आगे की तरफ़, इस फोन में एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, ए/जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »