शाओमी मी मैक्स 2 लॉन्च, इसमें है 6.44 इंच डिस्प्ले और 5300 एमएएच बैटरी

अपने वादे के मुताबिक शाओमी ने गुरुवार को अपने मी मैक्स फैबलेट का अपग्रेड शाओमी मी मैक्स 2 पेश किया है। Xiaomi Mi Max 2 को फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है। शाओमी मी मैक्स के दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं।

शाओमी मी मैक्स 2 लॉन्च, इसमें है 6.44 इंच डिस्प्ले और 5300 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स फैबलेट का अपग्रेड है शाओमी मी मैक्स 2
  • यह भी बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है
  • Xiaomi Mi Max 2 को फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है
विज्ञापन
अपने वादे के मुताबिक शाओमी ने गुरुवार को अपने मी मैक्स फैबलेट का अपग्रेड शाओमी मी मैक्स 2 पेश किया है। Xiaomi Mi Max 2 को फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है। शाओमी मी मैक्स के दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में मिलेगा। चीनी मार्केट में इस फोन की बिक्री 1 जून से शुरू होगी।

Xiaomi Mi Max 2 में पुराने वेरिएंट की तरह 6.44 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जो इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। बड़े स्क्रीन के अलावा शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

शाओमी ने लॉन्च इवेंट में कहा कि शाओमी मी मैक्स 2 को एक हाथ से इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होगी। इसमें सॉफ्टवेयर के तौर पर वन हैंडेड इस्तेमाल करने के लिए फ़ीचर दिया जाएगा। शाओमी मी मैक्स 2 की बनावट ऐसी है कि कई बार यह आईफोन 7 जैसा है। हाथों में बेहतर ग्रिप के लिए शाओमी मी मैक्स 2 के किनारे घुमावदार होंगे।

इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज में शाओमी मी मैक्स 2 दो विकल्प के साथ आएगा- 64 जीबी और 128 जीबी। फोन में एक आईआर ब्लास्टर होगा जो टेलीविज़न और एयर कंडीशनर के साथ रिमोट का काम करेगा।

Xiaomi Mi Max की तरह शाओमी मी मैक्स 2 में फुल मेटल बॉडी है। इसमें चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले पैनल पर दिए गए हैं। शाओमी मी मैक्स 2 फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है।

शाओमी मी मैक्स 2 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ सपोर्ट और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी ने बताया है कि मी मैक्स 2 में वही प्राइमरी इमेज सेंसर होगा जो हमें शाओमी मी 6 में देखने को मिला था। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks and solid build quality
  • Battery life is impressive
  • Overall performance is decent
  • Quick charging support
  • कमियां
  • Too bulky for any pocket
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera could have been better
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »