Xiaomi के इन स्मार्टफोन को अब नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

चीनी कंपनी Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह अपने दो लोकप्रिय स्मार्टफोन को अब कोई सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं देगी। ये स्मार्टफोन हैं- Xiaomi Mi 5 और Xiaomi Redmi Note 3।

Xiaomi के इन स्मार्टफोन को अब नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
ख़ास बातें
  • Mi 5 और Redmi Note 3 को 2016 में हुए थे लॉन्च
  • MIUI 10.2 इन दोनों स्मार्टफोन के लिए आखिरी अपडेट होगा
  • Xiaomi द्वारा अपने स्मार्टफोन को अपडेट देने का रिकॉर्ड अच्छा रहा है
विज्ञापन
चीनी कंपनी Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह अपने दो लोकप्रिय स्मार्टफोन को अब कोई सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं देगी। ये स्मार्टफोन हैं- Xiaomi Mi 5 और Xiaomi Redmi Note 3। चीनी कंपनी के आधिकारिक फोरम पर ज़ारी किए गए पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोन को  MIUI 10.2 सॉफ्टवेयर अपडेट देगी। यह इन दोनों फोन के लिए कंपनी की ओर से आखिरी सॉफ्टवेयर अपडेट होगा। गौर करने वाली बात है कि करीब तीन महीने पहले ही कंपनी ने Xiaomi Mi 4S और Mi 4C को भविष्य में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं देने की जानकारी दी थी। Mi 4 सीरीज़ के इन दोनों फोन के लिए आखिरी अपडेट MIUI 10.1 था।

Xiaomi द्वारा अपने स्मार्टफोन को अपडेट देने का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। कुछ फोन को तो चार साल तक अपडेट मिला है। लेकिन Xiaomi Mi 5 और Xiaomi Redmi Note 3 को भविष्य में कोई अपडेट नहीं दिए जाने की खबर शाओमी के कई प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला है। कंपनी के कई प्रशंसकों और इन डिवाइस के यूज़र्स ने मीयूआई फोरम पर ही निराशा व्यक्त की है।

एक पुराने शाओमी प्रशंसक ने कहा कि यह निराश करने वाली बात है। मेरे पास ये डिवाइस नहीं हैं। लेकिन शाओमी द्वारा आधिकारिक सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद करने के फैसले ने मुझे निराश किया है।
 
Xiaomi

एक दूसरे प्रशंसक ने कहा, “यह फैसला नामंजूर है! हम 2016 के शाओमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। यह कैसे संभव है?”

याद रहे कि Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Mi 5 और Redmi Note 3 को 2016 में लॉन्च किया था। शाओमी मी 5 हैंडसेट 5.15 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, Redmi Note 3 में 5.5 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi 5 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है और रेडमी नोट 3 स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर के साथ।

Mi 5 और Redmi Note 3 के लिए आखिरी मीयूआई अपडेट जनवरी 2019 में पेश किए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Decent camera quality
  • Blazing fast performance
  • Great battery life
  • Good fingerprint sensor
  • Excellent value-for-money
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Higher storage variants not available at launch
  • Some unusual UI customisations
  • Flash sale model makes it hard to buy
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great looks and build quality
  • Vivid display
  • Strong CPU performance
  • Very good battery life
  • Offers good value
  • कमियां
  • Expandable storage limited to 32GB
  • Camera could have been better
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »