Xiaomi Redmi Note 3 को मीयूआई 9 अपडेट मिलना शुरू

मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम की घोषणा कंपनी ने मीयूआई 9.2.4.0.एमएचओएमआईईके के साथ मीयूआई फोरम पर की। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि 48-72 घंटे के भीतर अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नया सॉफ्टवेयर अपडेट मीयूआई 9.2.4.0.एमएचओएमआईईके के साथ 290 एमबी का होगा।

Xiaomi Redmi Note 3 को मीयूआई 9 अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • Redmi Note 3 स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी
  • 48-72 घंटे के भीतर अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा
  • मीयूआई 8 वर्जन पर अभी मिल रहे फीचर में बढ़ोतरी करेगा अपडेट
विज्ञापन
चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने Redmi Note 3 स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी कर दिया है। नया कस्टम रॉम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है, लिहाज़ा यह वर्तमान एंड्रॉयड वर्जन को अपडेट नहीं करता। हालांकि मीयूआई 8 वर्जन पर अभी मिल रहे फीचर में जरूर बढ़ोतरी होगी। इससे पहले शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी किया था। मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम की घोषणा कंपनी ने मीयूआई 9.2.4.0.एमएचओएमआईईके के साथ मीयूआई फोरम पर की।

कंपनी की तरफ से कहा गया है कि 48-72 घंटे के भीतर अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नया सॉफ्टवेयर अपडेट मीयूआई 9.2.4.0.एमएचओएमआईईके के साथ 290 एमबी का होगा। अफवाह यह भी है कि यह अपडेट नए इंटरफेस लेवल बदलाव के साथ आएगा, जिसमें कुछ नए फीचर भी शामिल होंगे।

कहा जा रहा है कि यूजर को अपग्रेड सिक्यॉरिटी ऐप मिलेगा, जो वायरस और पेमेंट की सुरक्षा जांच स्कैन के रूप में करेगा। साथ ही मजबूत मी मोवर भी इसके साथ आएगा, जो कनेक्शन टूट जाने की दशा में डेटा माइग्रेश की प्रक्रिया फिर से शुरू करने में मददगार होगा।

कुल मिलाकर यूजर इंटरफेस को और आसान किया गया है और नया होमपेज दिया गया है। साथ ही मीयूआई का नया वर्जन डुअल ऐप सेटिंग में ऐप सर्च, बेहतर ब्लॉकलिस्ट नियम (हर सिम कार्ड के लिए संभवत: अलग नियम के साथ) व संपादन में सक्षम गैलरी जोड़ी गई है।

मीयू 9 की मदद से मी एकाउंट ऑप्टिमाइजेशन का विकल्प दिया जाएगा, जो यूजर के साइन आउट रहते हुए पुश नोटिफिकेशन की संख्या घटाने में मदद करेगा। इस अपडेट के साथ यूजर को गेम खेलने के दौरान तेज स्पीड मिलेगी। साथ ही डिफॉल्ट डुअल ऐप का विकल्प मिलेगा जिससे वीचैट, वीबो और क्यूक्यू जैसे ऐप तेजी से खुलेंगे। यूजर को इसके साथ जनवरी का एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच मिलेगा, जो आउट ऑफ द बॉक्स जाकर दमदार सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होगा। इसी के साथ ही आप इस अपडेट में ऐप वॉल्ट और नए मी एक्सप्लोरर ऐप की भी उम्मीद कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great looks and build quality
  • Vivid display
  • Strong CPU performance
  • Very good battery life
  • Offers good value
  • कमियां
  • Expandable storage limited to 32GB
  • Camera could have been better
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi Note 3, Xiaomi, Redmi Note 3, update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »