Xiaomi Mi 5 को मिला MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट

Xiaomi Mi 5 को फरवरी 2016 में लॉन्च किया गया था। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 7 के साथ मार्केट में उतारा गया था। 2018 के मार्च में कंपनी ने इस फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9.5 अपडेट जारी किया गया था।

Xiaomi Mi 5 को मिला MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट
ख़ास बातें
  • अपडेट के बाद Xiaomi Mi 5 में कई फुल-स्क्रीन गेस्चर आ गए हैं
  • Xiaomi Mi 5 को एआई आधारित पोर्ट्रेट मोड मिला
  • Xiaomi Mi 5 को फरवरी 2016 में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Xiaomi Mi 5 को मीयूआई 10 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Xiaomi ने अपने मी 5 स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम रिलीज कर दिया है। इसका वर्ज़न नंबर है 10.0.1.0.OAAMIFH। याद रहे कि Xiaomi Mi 5 को फरवरी 2016 में लॉन्च किया गया था। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 7 के साथ मार्केट में उतारा गया था। 2018 के मार्च महीने में कंपनी ने इस फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9.5 अपडेट जारी किया गया था। MIUI 10 Global Stable ROM आ जाने के बाद Mi 5 में कई फुल-स्क्रीन गेस्चर आ गए हैं। इसके अलावा अपडेट से फोन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित पोर्ट्रेट मोड और नेचुरल साउंड सिस्टम मिलेगा।

Xiaomi Mi 5 के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल बिल्ड ओवर द एयर पैकेज के तौर पर रिलीज किया गया है। यह 594 एमबी का है। कंपनी के मी कम्युनिटी फोरम पर दिए गए चेंजलॉग से पुष्टि हुई है कि नए अपडेट के बाद फोन मीयूआई 10 के कई फीचर आ जाएंगे। जिनमें फुल-स्क्रीन गेस्चर और नया यूज़र इंटरफेस शामिल है। नेचुरल साउंड सिस्टम भी आया है जो सिंप्लिफाइड सिस्टम साउंड्स लाता है।

सिस्टम स्तर पर बदलाव के अलावा MIUI 10 में एआई पर आधारित पोर्ट्रेट मोड भी आ गया है। यह सॉफ्टवेयर की मदद से पोर्ट्रेट शॉट में बैकग्राउंड को ब्लर करने का काम करता है। क्लॉक और नोट्स ऐप अपग्रेड हो गए हैं।

आप चाहें तो अपने Xiaomi Mi 5 के लिए MIUI 10 Global Stable ROM की जांच Settings > About phone > System updates > Check for updates विंडो में कर सकते हैं। इसके अलावा लेटेस्ट मीयूआई 10 अपडेट को रिकवरी रॉम या फास्टबूट रॉम के ज़रिए किया जा सकता है। दोनों ही शाओमी के सर्वर पर मौज़ूद हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Decent camera quality
  • Blazing fast performance
  • Great battery life
  • Good fingerprint sensor
  • Excellent value-for-money
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Higher storage variants not available at launch
  • Some unusual UI customisations
  • Flash sale model makes it hard to buy
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI 10
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »