Xiaomi Redmi Note 4 सहित कई शाओमी प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट

Flipkart Big Billion Days सेल का आगाज़ बुधवार को हुआ और यह बुधवार तक चलेगी। इस सेल में शाओमी के कई प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। अमेज़न पर भी सस्ते में उपलब्ध हैं कई हैंडसेट।

Xiaomi Redmi Note 4 सहित कई शाओमी प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days में सस्ते में मिल रहे हैं शाओमी के प्रोडक्ट
  • अमेज़न पर भी कई प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं
  • ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के लिए शाओमी की सेल 24 सितंबर से शुरू होगी
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन चीनी कंपनी का भारतीय मार्केट में सबसे ज़्यादा बिकने वाला हैडसेट रहा है। त्योहारी सीज़न के दौरान नोट 4 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। खासकर 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल में आप शाओमी रेडमी नोट 4 (4 जीबी + 64 जीबी) को 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी कीमत 12,999 रुपये है। कंपनी की ओर से अमेज़न, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, पेटीएम मॉल, मी डॉट कॉम और मी पार्टनर प्लेटफॉर्म पर अन्य प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध कराए गए हैं।

Flipkart Big Billion Days सेल का आगाज़ बुधवार को हुआ और यह बुधवार तक चलेगी। इस सेल में शाओमी के कई प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। सबसे दमदार स्पेसिफिकेशन वाला वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। वहीं, 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है। छूट 1,000 रुपये की है। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। लेकिन यह वेरिएंट खबर लिखते वक्त आउट ऑफ स्टॉक था।

शाओमी की वेबसाइट पर शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में फोन खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र को हमारा फ्लिपकार्ट पर जाने का सलाह होगा। रेडमी नोट 4 कंपनी के लिए बेहद ही लोकप्रिय स्मार्टफोन रहा है। कंपनी ने लॉन्च के 6 महीने के अंदर इस हैंडसेट के 50 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे थे। पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर ओपन सेल में उपलब्ध कराया गया था।

अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर शाओमी मी मैक्स 2, मी राउटर 3सी, मी एयर प्यूरिफायर 2, मी पावर बैंक और अन्य ऑडियो प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। शाओमी मी मैक्स 2 के दोनों वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। सेल में ये क्रमशः 12,999 और 14,999 रुपये में उपलब्ध हैं। पेटीएम और टाटा क्लिक पर भी शाओमी मी मैक्स 2 के 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के साथ बेचा जा रहा है।

Xiaomi Redmi 4A भी ऑफर के साथ बिक रहा है। इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अमेज़न व फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये में उपलब्ध है। मी राउटर 3सी की कीमत अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर कम कर दी गई है। यह 899 रुपये में आपका हो जाएगा। मी एयर प्यूरिफायर 2 को 8,499 रुपये और मी 10000 एमएएच पावर बैंक को 899 रुपये में बेचा जा रहा है।

शाओमी ने जानकारी दी है कि त्योहारी ऑफर ऑफलाइन स्टोर में भी दिए जाएंगे। सभी शाओमी पार्टनर और मी होम स्टोर में सेल का आयोजन 24 सितंबर से होगा। यह सेल 2 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं, मी डॉट कॉम पर दीवाली सेल 27 से 29 सितंबर को आयोजित होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 4, Sale, Amazon, Flipkart, Tata Cliq, Paytm Mall, Mobiles, Internet, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »