Redmi K30 Pro में होगा 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, कलर वेरिएंट की भी मिली जानकारी

Redmi K30 Pro कम से कम तीन रंगों के विकल्प में आएगा। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ प्रीमियम लुक के लिए ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जा सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 15:21 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के30 प्रो 24 मार्च को लॉन्च होगा
  • Redmi K30 Pro होगा रेडमी के30 की तुलना में ज़्यादा पावरफुल
  • स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आ सकता है रेडमी के30 प्रो

Redmi K30 Pro में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा

Redmi K30 Pro के नए टीज़र ज़ारी हुए हैं। इनसे फोन के कलर वेरिएंट और डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट से पर्दा उठ गया है। नए टीज़र Redmi द्वारा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'वीबो' पर पोस्ट किए गए हैं। अगले हफ्ते मार्केट में आने वाला यह नया रेडमी फोन कम से कम तीन कलर में मिलेगा। Xiaomi के अधिकारियों ने वीबो पर यह भी ऐलान किया कि रेडमी के30 प्रो में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा, जो कि Redmi K30 के 120 हर्ट्ज़ से कम है। ए फोन में सबसे बड़ा वैपर चैंबर होने का दावा है जो बड़े स्तर पर फोन की गर्मी को दूर करेगा। इसकी मदद से फोन की परफॉर्में में सुधार देखने को मिल सकती है।

Redmi के वीबो अकाउंट से कई टीज़र्स साझा किए गए हैं। इनमें Redmi K30 Pro व्हाइट, ग्रीन और पर्पल रंग में देखने को मिल रहा है। कंपनी इन सभी रंगों के लिए अलग-अलग नाम का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन लेटेस्ट टीज़र्स में केवल यह खुलासा हुआ है कि फोन कम से कम तीन रंगों के विकल्प में आएगा। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ प्रीमियम लुक के लिए ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जा सकती है।
Advertisement

रंगों के विकल्प के अलावा, रेडमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर वांग टैंग थॉमस ने एक अलग वीबो पोस्ट में रेडमी के30 प्रो में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होने का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फोन की स्क्रीन क्वालिटी 'बेहतरीन' होगी। पैनल एमोलेड है जिसे सैमसंग ने बनाया है। रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने भी वीबो अकाउंट के जरिए 60 हर्ट्ज़ की स्क्रीन होने की पुष्टि की है।

दिसंबर महीने में Xiaomi ने Redmi K30 लॉन्च किया था। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आता है। ऐसे में कंपनी का प्रो वेरिएंट में 60 हर्ट्ज़ वाला डिस्प्ले देना थोड़ा चौंकाने वाला फैसला लग रहा है।
Advertisement

लू विबिंग के दूसरे पोस्ट में बताया गया है कि रेडमी के30 प्रो में लीनियर मोटर के साथ ड्राइवर चिप भी मौजूद होगी, जो वाइब्रेशन वेबफॉर्म को इनेबल करेगी। फोन में ऑडियो डिकोडर भी आएगा, जो मल्टीपल-डायमेंशन रिमाइंडर इफेक्ट देगा।
Advertisement

पहले ही एक टीज़र से रेडमी के30 प्रो में VC लिक्विड कूलिंग के बारे में जानकारी मिली थी। थॉमस ने एक नए पोस्ट के ज़रिए दावा किया है कि फोन में सबसे बड़ा वीसी सॉल्यूशन होगा। इसकी हॉनर वी30 प्रो से तुलना की जाए, तो यह उससे तीन गुना बड़ा है।

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से 24 मार्च को पर्दा उठाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K30 Pro specifications, Redmi K30 Pro, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.