Xiaomi 15T में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, 5,500mAh बैटरी

Xiaomi 15T में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकत है। इस स्मार्टफोन में Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस सहित Leica ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

Xiaomi 15T में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, 5,500mAh बैटरी

इस स्मार्टफोन का फ्रेम प्लास्टिक का हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro शामिल हो सकते हैं
  • Xiaomi 15T में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन मिल सकती है
  • यह स्मार्टफोन HyperOS पर चल सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की Xiaomi 15T सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 15T में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस सहित Leica ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Xiaomi 15T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultra हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में Poco X7 Pro 5G के साथ MediaTek Dimensity 8400 Ultra को पेश किया गया था। 

यह स्मार्टफोन HyperOS पर चल सकता है। Xiaomi 15T में 5,500 mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 25069PTEBG के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह Xiaomi 15T हो सकता है। शाओमी ने बताया है कि Xiaomi 15T सीरीज को 25 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के रियर कैमरा डिजाइन का भी टीजर दिया है। इन स्मार्टफोन्स में Leica-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसके कैमरा मॉड्यूल पर Leica लिखा हुआ दिख रहा है। 

WinFuture की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi 15T का फ्रेम प्लास्टिक का हो सकता है। जबकि इस सीरीज के Pro मॉडल में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिल सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 12 GB के RAM और  256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्पों में लाए जा सकते हैं। Xiaomi 15T Pro में 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 900 OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो Samsung JN5 सेंसर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  2. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  5. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  6. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  7. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  8. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  9. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  10. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »