Xiaomi 15 सीरीज जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। ये Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 22:55 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro शामिल हैं
  • कंपनी इस सीरीज में Xiaomi 15 Ultra को भी ला सकती है
  • इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है

इस सीरीज में कंपनी Xiaomi 15 Ultra को भी ला सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 15 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro शामिल थे। Xiaomi की इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी Xiaomi 15 Ultra को भी ला सकती है। 

टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 15 सीरीज और Redmi 14 5G को फरवरी में देश में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर ने यह नहीं बताया है कि इसमें आगामी Xiaomi 15 Ultra शामिल होगा या नहीं। इसके अलावा Redmi 14 5G के बारे में भी अधिक जानकारी नहीं दी गई है। पिछले वर्ष नवंबर में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Xiaomi 15 को मॉडल नंबर 24129PN74I के साथ देखा गया था। इससे Xiaomi 15 के जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत मिला था। 

पिछले वर्ष कंपनी ने Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra को देश में पेश किया था। देश में Xiaomi 15 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इन स्मार्टफोन्स के समान हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। ये Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलते हैं। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro में Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ दी गई है। 

Xiaomi जल्द ही Civi 5 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Civi 4 Pro की जगह लेगा। यह Snapdragon 8s Elite चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें Leica ट्यून्ड कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में डुअल बायोनिक फ्रंट कैमरा और मेटल का मिडल फ्रेम दिया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि Civi 5 Pro का प्राइस CNY 3,000 (लगभग 34,900 रुपये) हो सकता है। इसके रियर कैमरा आइलैंड का राउंड डिजाइन होने की संभावना है। Civi 4 Pro का भी समान डिजाइन था। भारत में शाओमी ने Civi 4 Pro को Xiaomi 14 Civi के तौर पर लॉन्च किया था। Civi 5 Pro में 1.5K क्वाड स्क्रीन हो सकती है। इसमें डुअल फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  3. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  3. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  4. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  6. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  9. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  10. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.