• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा, 5030mAh बैटरी वाले Redmi 13 5G पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितनी गिरी कीमत

108MP कैमरा, 5030mAh बैटरी वाले Redmi 13 5G पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितनी गिरी कीमत

अगर आप 12 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Redmi 13 5G बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

108MP कैमरा, 5030mAh बैटरी वाले Redmi 13 5G पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितनी गिरी कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 13 5G में 6.79 इंच की FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Redmi 13 5G में 6.79 इंच की FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Redmi 13 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi 13 5G में 5,030mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
अगर आप 12 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Redmi 13 5G बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। Redmi 13 5G में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE प्रोसेसर के साथ 6.79 इंच की FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले दी गई है। फ्लिपकार्ट पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। यहां हम आपको Redmi 13 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi 13 5G Price & Offers


फ्लिपकार्ट पर Redmi 13 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जुलाई में 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC FIRST पावर वुमेन प्लेटिनियम और सिग्नेचर डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,874 रुपये हो जाएगी।


Redmi 13 5G Specifications


Redmi 13 5G में 6.79 इंच की FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2460 x 1080 पिक्‍सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, स्‍क्रीन टु बॉडी रेशियो 91% और पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ एड्रिनो 613 GPU भी है। फोन में दी गई इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और इन्‍फ्रारेड सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी, 5जी,ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 168.60 मिमी, चौड़ाई 76.28 मिमी, मोटाई 8.30 मिमी और वजन 205.00 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »