Xiaomi 14 Ultra में मिल सकता है Sony LYT900 कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 SoC

इस स्मार्टफोन में 5,180 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 14:57 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसमें 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकती है
  • Xiaomi 14 सीरीज के दो स्मार्टफोन चीन में अक्टूबर में पेश किए गए थे

इस स्मार्टफोन में कुछ कर्व्ड स्क्रीन और अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi का Xiaomi 14 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। यह इस वर्ष अप्रैल में लाए गए Xiaomi 13 Ultra की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

टिप्सटर Digital Chat Station (DCS) ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में 5,180 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसकी क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा हो सकते हैं। इसमें f/1.63 अपार्चर के साथ Sony LYT900 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा डुअल टेलीफोटो लेंस मिल सकते हैं। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में कुछ कर्व्ड स्क्रीन और अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Xiaomi 14 Ultra में 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Xiaomi 13 Ultra की तुलना में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। कंपनी ने Xiaomi 13 Ultra को CNY 5,999 (लगभग 71,600 रुपये) के शुरुआती प्राइस पर चीन में लॉन्च किया था। Xiaomi 14 सीरीज के दो स्मार्टफोन चीन में अक्टूबर में पेश किए गए थे। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है और ये शाओमी के HyperOS इंटरफेस पर चलते हैं। इनमें LTPO OLED डिस्प्ले 2K तक के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। 

ये दोनों स्मार्टफोन्स White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं। शाओमी के सब-ब्रांड Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। कंपनी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी से एक बड़ा बदलाव हुआ था। शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इससे Redmi पर फोकस बढ़ा था। इसके बाद Redmi ने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • Bad
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.