Xiaomi 13 Lite 128GB वेरिएंट का लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

टिप्सटर Roland Quandt ने Xiaomi 13 Lite के शुरुआती प्राइस का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि इसके 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल का प्राइस 499 यूरो होगा

Xiaomi 13 Lite 128GB वेरिएंट का लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 13 Lite को Xiaomi CIVI 2 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जाएगा
  • इसके 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल का प्राइस 499 यूरो होगा
  • डिस्प्ले में एक फ्रंट कैमरा के लिए एक कटआउट होगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi आगामी MWC इवेंट में कई नए डिवाइसेज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें  Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite शामिल हैं। हाल ही में  लीक हुए एक अनबॉक्सिंग वीडियो से यह पता चला था कि Xiaomi 13 Lite को Xiaomi CIVI 2 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जाएगा।

टिप्सटर Roland Quandt ने Xiaomi 13 Lite के शुरुआती प्राइस का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि इसके 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल का प्राइस 499 यूरो होगा। एक अन्य लीक से पता चला है कि इस स्मार्टफोन के 256GB मॉडल का प्राइस 549 यूरो है। इसमें 12GB का RAM मिल सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 8GB का RAM होने की संभावना है। 

Xiaomi 13 Lite के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में Xiaomi CIVI 2 के समान स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। इसमें 6.55 इंच की AMOLED स्क्रीन और Full HD+ रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। डिस्प्ले में एक फ्रंट कैमरा के लिए एक कटआउट होगा। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 4,500mAh की हो सकती है जो 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Xiaomi 13 Lite के फ्रंट कैमरा सिस्टम में डुअल 32 मेगापिक्सल सेंसर्स होने की संभावना है। इसके बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हो सकते हैं। 

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में शिपमेंट्स में 27 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बावजूद शाओमी पहले स्थान पर रही। इस अवधि में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट घटकर 2.96 करोड़ की रही। यह इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.06 करोड़ थी। शाओमी ने दिसंबर तिमाही के साथ ही वार्षिक आधार पर मार्केट में पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, कंपनी की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बड़ी गिरावट हुई है। दिसंबर तिमाही में शाओमी का मार्केट शेयर 18.6 प्रतिशत और वार्षिक आधार पर 21 प्रतिशत रहा। शाओमी की अक्टूबर-दिसंबर के दौरान शिपमेंट्स 38.3 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 25 प्रतिशत घटी हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Screen, Battery, Market, Xiaomi, Europe, Processor, Design, Camera, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »