Xiaomi 12 Pro फोन US FCC, Geekbench व HTML5Test पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

माना जा रहा है कि यह Xiaomi 12 Pro फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम मिल सकती है।

Xiaomi 12 Pro फोन US FCC, Geekbench व HTML5Test पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Pro में मिलेगा 5G और NFC सपोर्ट
  • शाओमी 12 प्रो में मिल सकती है 12 जीबी रैम
  • फरवरी के अंत तक ग्लोबली लॉन्च हो सकती है सीरीज़
विज्ञापन
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से US' Federal Communications Commission (FCC) सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। Xiaomi साइट पर मॉडल नंबर 2201122G के साथ लिस्ट है, जिसमें n5, n7, n38, n51, n66, n77, and n78 sub-6GHz 5G बैंड का सपोर्ट देखा गया है। इस स्मार्टफोन को लेकर जानकारी दी गई है कि यह शाओमी 12 प्रो का ग्लोबल वेरिएंट होगा। इससे पहले यह फोन Geekbench और HTML5Test बेंचमार्क डाटाबेस पर लिस्ट हुआ था। बता दें, Xiaomi 12 लाइनअप को आधिकारिक तौर पर चीन में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। फिलहाल चीनी टेक कंपनी ने इस स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन की US FCC सर्टिफिकेशन साइट लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice द्वारा स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग से संकेत मिला है कि स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट मिलेगा और Wi-Fi 6E टेक्नोलॉजी के कम्पेटिबल होगा। NFC कम्पेटिबिल्टी की जानकारी भी लिस्टिंग से प्राप्त हुई है। इससे पहले Xiaomi ‘2201122G' स्मार्टफोन गीकबेंच 5 बेंचमार्क डाटाबेस पर स्पॉट किया गया था। गीकबेंच साइट पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 1,145 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 3,578 प्वाइंट्स था। लिस्टिंग में देखा गया फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, शाओमी 12 प्रो फोन का कथित ग्लोबल वेरिएंट HTML5Test database पर भी स्पॉट किया जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी 12 लाइनअप को लेकर जानकारी मिली है कि यह फरवरी के अंत तक या फिर मार्च की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। फ्लैगशिप सीरीज़ में फिलहाल Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X स्मार्टफोन शामिल है। कंपनी कथित रूप से इन दिनों Xiaomi 12 Ultra पर काम कर रही है। इस सीरीज़ में पांचवां स्मार्टफोन भी शामिल हो सकता है। शाओमी को लेकर जानकारी दी जा रही है कि वह शाओमी 12 प्रो के 'derivative' वेरिएंट पर काम कर रही है। अटकलें है कि फोन फिलहाल टेस्टिंग फेज़ में है। इसके अलावा, यह SM8745 प्रोसेसर से लैस होगा जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर का अपग्रेड वर्ज़न होगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • कमियां
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi 12 Pro, Xiaomi, Xiaomi 12 Pro Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »