Vivo Y81 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

वीवो ने भारत में Vivo Y81 का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। Vivo Y81 का 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया गया है, गौरतलब है कि इससे पहले मार्केट में 3 जीबी रैम वेरिएंट ही उपलब्ध था।

Vivo Y81 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम
ख़ास बातें
  • एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर मिलेगा 5 प्रतिशत कैशबैक
  • Vivo Y81 की भारत में कीमत 13,490 रुपये
  • Vivo के ऑनलाइन स्टोर, Paytm Mall पर मिलेगा Vivo Y81
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में Vivo Y81 का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट भी सामने आई थी जिसमें इस बात का दावा किया था कि कंपनी ने वीवो वाई81 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। Vivo Y81 का 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया गया है, गौरतलब है कि इससे पहले मार्केट में 3 जीबी रैम वेरिएंट ही उपलब्ध था। नए वेरिएंट के साथ कंपनी ने फेस्टिव सीजन ऑफर्स से भी पर्दा उठा दिया है। दोनों ही वेरिएंट पर शानदार डील्स मिलेंगी। इसके अलवा Vivo Y81, Vivo Y71i, Vivo Y83 Pro पर कैशबैक ऑफर और बिना ब्याज वाली ईएमआई पर खरीदने का मौका मिलेगा।
 

Vivo Y81 की भारत में कीमत

भारत में वीवो वाई81 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,490 रुपये है। लॉन्च के वक्त 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये थी लेकिन बाद में कीमत में कटौती के बाद यह हैंडसेट 11,990 रुपये में बेचा जा रहा था। नया वेरिएंट Vivo.com, Paytm Mall और ऑफलाइन स्टोर पर मिलेगा।
 

Vivo Y81 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Y81 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मौज़ूद है। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए आईएमजी जीई8320 मौज़ूद है। 3 जीबी/4 जीबी रैम के साथ इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo Y81 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका भी अपर्चर एफ/2.2 है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3260 एमएएच की बैटरी। Vivo Y81 के कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। वीवो वाई81 का डाइमेंशन 155.06x75.0x7.77 मिलीमीटर है और वज़न 146.5 ग्राम।
 

वीवो वाई सीरीज ऑफर्स

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह वीवो वाई81, वीवो वाई71आई और वीवो वाई83 प्रो पर कई ऑफर्स मिलेंगे। एचडीएफसी बैंक के कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। Paytm पर 1,000 रुपये का कैशबैक कूपन मिलेगा। Reliance Jio की तरफ से 1,950 रुपये के वाउचर और 2,100 रुपये के Myntra, पेटीएम और Swiggy पार्ट्नर कूपन दिए जाएंगे। वीवो वाई सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6762
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »