Vivo Y81 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Vivo Y81 को मार्केट में 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को भारत में अगस्त महीने में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Vivo Y81 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

12,999 रुपये में लॉन्च हुआ था Vivo Y81

ख़ास बातें
  • Vivo Y81 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • 3 जीबी रैम से लैस है Vivo Y81
  • Vivo Y81 में जान फूंकने का काम करती है 3260 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y81 की कीमत में कटौती कर दी है। अब इस फोन को मार्केट में 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को भारत में अगस्त महीने में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, नॉच डिस्प्ले, 3260 एमएएच बैटरी और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। नई कीमत में स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Asus ZenFone Max Pro M1 और Oppo Realme 1 जैसे फोन से होगी।

हैंडसेट की कीमत में की गई स्थाई कटौती की पुष्टि Vivo ने Gadgets 360 से की। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी थी। Vivo Y81 को फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर अभी यह फोन नई कीमत में नहीं उपलब्ध है। लेकिन इसमें बदलाव जल्द ही होगा।
 

Vivo Y81 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Y81 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मौज़ूद है। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए आईएमजी जीई8320 मौज़ूद है। 3 जीबी रैम के साथ इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo Y81 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका भी अपर्चर एफ/2.2 है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3260 एमएएच की बैटरी। Vivo Y81 के कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। वीवो वाई81 का डाइमेंशन 155.06x75.0x7.77 मिलीमीटर है और वज़न 146.5 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6762
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »