Vivo Y81 के 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च होने की खबर

Vivo Y81 की कीमत में हाल ही में कटौती की गई थी। भारतीय बाजार में वीवो वाई81 का नया 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च होने की खबर सामने आई है।

Vivo Y81 के 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च होने की खबर
ख़ास बातें
  • Vivo Y81 के 3 जीबी रैम वेरिएंट का नया दाम 11,990 रुपये
  • भारत में Vivo Y81 के नए वेरिएंट की कीमत 13,490 रुपये
  • वीवो वाई81 में iPhone X जैसा नॉच और पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले मिलेगा
विज्ञापन
Vivo Y81 की कीमत में हाल ही में कटौती की गई थी। भारतीय बाजार में वीवो वाई81 का नया 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च होने की खबर सामने आई है। याद करा दें कि इससे पहले कंपनी ने इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट ही भारत में लॉन्च किया था। रैम के अलावा दोनों वेरिएंट के अन्य फीचर्स एक सामान हैं। नए वेरिएंट में भी आपको 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि पिछले महीने यानी अगस्त में Vivo Y81 को भारत में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में 6.22 इंच डिस्प्ले, फेस अनलॉक फीचर और पावर बैकअप के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Vivo Y81 के नए वेरिएंट की भारत में कीमत

महेश टेलीकॉम (मुंबई विक्रेता) के ट्वीट के मुताबिक, Vivo Y81 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत 13,490 रुपये है। वीवो वाई81 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन हाल ही में कटौती के बाद अब यह वेरिएंट 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
 

Vivo Y81 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Y81 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मौज़ूद है। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए आईएमजी जीई8320 मौज़ूद है। 3 जीबी रैम के साथ इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo Y81 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका भी अपर्चर एफ/2.2 है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3260 एमएएच की बैटरी। Vivo Y81 के कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। वीवो वाई81 का डाइमेंशन 155.06x75.0x7.77 मिलीमीटर है और वज़न 146.5 ग्राम।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6762
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »