Vivo Y81 और Vivo Y71i हुए सस्ते, जानें नए दाम

वीवो ब्रांड के दो बजट स्मार्टफोन Vivo Y81 और Vivo Y71i की कीमतों में कटौती की गई है। दोनों ही स्मार्टफोन के दाम 1,000-1,000 रुपये कम कर दिए गए हैं।

Vivo Y81 और Vivo Y71i हुए सस्ते, जानें नए दाम
ख़ास बातें
  • अब Vivo Y71i को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • Vivo Y81 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 10,990 रुपये में बिकेगा
  • 12,490 रुपये है वीवो वाई81 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की नई कीमत
विज्ञापन
वीवो ब्रांड के दो बजट स्मार्टफोन Vivo Y81 और Vivo Y71i की कीमतों में कटौती की गई है। दोनों ही स्मार्टफोन के दाम 1,000-1,000 रुपये कम कर दिए गए हैं। Vivo Y81 के 3 जीबी रैम मॉडल को अब 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है और 4 जीबी रैम मॉडल को 12,490 रुपये में। वहीं, Vivo Y71i अब 7,990 रुपये में बिकेगा। बता दें कि मार्केट में वीवो वाई71आई गोल्ड और मैट ब्लैक रंग में बिकता है। वीवो वाई81 को गोल्ड और ब्लैक रंग में खरीदा जा सकता है।
 

Vivo Y81, Y71i की भारत में कीमत

Vivo Y81 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को अब 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत में कटौती के बारे में जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम के द्वारा दी गई थी। यह फोन ताज़ा कीमत के साथ Flipkart, Amazon.in और वीवो की अपने ई-कॉमर्स स्टोर पर उपलब्ध है। फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,490 रुपये में बेचा जा रहा है जो इसकी लॉन्च कीमत 13,490 रुपये से 1,000 रुपये कम है।

दूसरी तरफ, अब Vivo Y71i को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की लॉन्च कीमत 8,990 रुपये है। वीवो का यह बजट फोन भी नई कीमत में Amazon.in, Flipkart और Vivo e-store पर उपलब्ध है।
 

Vivo Y81 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Y81 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मौज़ूद है। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए आईएमजी जीई8320 मौज़ूद है। 3 जीबी/4 जीबी रैम के साथ इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo Y81 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका भी अपर्चर एफ/2.2 है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3260 एमएएच की बैटरी। Vivo Y81 के कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। वीवो वाई81 का डाइमेंशन 155.06x75.0x7.77 मिलीमीटर है और वज़न 146.5 ग्राम।
 

Vivo Y71i स्पेसिफिकेशन

Vivo Y71i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन 5.99 इंच के (720x1440 पिक्सल) फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में एफ/1.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी फीचर के साथ आता है। वीवो वाई71आई में स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6762
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3285 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »