• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, MediaTek Helio P35 चिप के साथ सस्ता Vivo Y16 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

5000mAh बैटरी, 4GB रैम, MediaTek Helio P35 चिप के साथ सस्ता Vivo Y16 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y16 में 6.51 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) रेजॉल्यूशन है।

5000mAh बैटरी, 4GB रैम, MediaTek Helio P35 चिप के साथ सस्ता Vivo Y16 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y16 को 15 हजार रुपये से नीचे के बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
  • इसमें 4GB ऱैम और 128GB तक स्टोरेज ऑप्शन है।
विज्ञापन
Vivo ने भारत में एक और अफॉर्डेबल स्मार्टफोन 15 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया है। Vivo Y16 कंपनी की ओर से भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो MediaTek Helio P35 SoC से लैस है। इसमें 6.51 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें एचडी प्लस रेजॉल्यूशन है। फोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस फोन का मुकाबला Moto G52, Redmi Note 10S, Samsung Galaxy F22 जैसे स्मार्टफोन्स के साथ है। 
 

Vivo Y16 price in India, availability

Vivo Y16 की भारत में कीमत एक लोकल रिटेलर द्वारा 12,499 रुपये बताई गई है। फोन ड्रिज्लिंग गोल्ड और स्टैलर ब्लैक कलर्स में लॉन्च हुआ है। इसमें 4GB ऱैम और 128GB तक की स्टोरेज है। फोन के कन्फिग्रेशन वेरिएंट्स का खुलासा अभी वीवो की ओर से नहीं किया गया है। 
 

Vivo Y16 specifications, features

Vivo Y16 में 6.51 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) रेजॉल्यूशन है। फोन Android 12 आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। रियर पैनल स्क्रैच रसिस्टेंस के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Helio P35 SoC है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। रियर में प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और साथ में 2 मेगापिक्सल का एक सेकंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके कैमरा फीचर्स में पनोरमा, फेस ब्यूटी, लाइव फोटो, टाइम लैप्स आदि आते हैं। 

वीवो के इस लेटेस्ट लॉन्च किए गए फोन में 5,000mAh बैटरी है जिसके लिए दावा किया गया है यह 18 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन में 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी है। डिवाइस की मोटाई 8.19mm है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »