5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा, 4GB रैम वाला Vivo Y16 अब हुआ 500 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत

Vivo ने Y16 को पिछले साल सितंबर में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। उस समय इसके 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये थी।

5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा, 4GB रैम वाला Vivo Y16 अब हुआ 500 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत
ख़ास बातें
  • Y16 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध
  • 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था यह वेरिएंट
  • स्मार्टफोन 3GB + 32GB वेरिएंट में भी उपलब्ध है
विज्ञापन
Vivo Y16 की कीमत में कटौती की गई है। स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन MediaTek Helio P35 SoC से लैस है। इसमें 6.51 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। फोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Vivo ने जानकारी दी है कि Y16 का 4GB रैम और  64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 11,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा, ग्राहक स्मार्टफोन की खरीद पर V-Shield Protection प्लान का बेनिफिट भी हासिल कर सकते हैं। नई कीमत आज, 1 जून से सभी ई-स्टोर और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर लागू होगी। हालांकि, हमने पाया कि खबर लिखते समय तक सभी ई-स्टोर पर स्मार्टफोन पुरानी कीमतों पर ही लिस्टेड था।

Vivo ने Y16 को पिछले साल सितंबर में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। उस समय इसके 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये थी। फोन ड्रिजलिंग गोल्ड स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Vivo Y16 में 6.51 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) रेजॉल्यूशन है। फोन Android 12 आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। रियर पैनल स्क्रैच रसिस्टेंस के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Helio P35 SoC है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। रियर में प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और साथ में 2 मेगापिक्सल का एक सेकंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके कैमरा फीचर्स में पनोरमा, फेस ब्यूटी, लाइव फोटो, टाइम लैप्स आदि आते हैं। 

वीवो के इस लेटेस्ट लॉन्च किए गए फोन में 5,000mAh बैटरी है जिसके लिए दावा किया गया है यह 18 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन में 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी है। डिवाइस की मोटाई 8.19mm है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »