इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा
Photo Credit: Vivo
इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन होगी
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Vivo Y31T 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जाएगा। Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच LCD टचस्क्रीन होगी। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। Vivo Y31T 5G में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। Vivo Y31T 5G के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 6 GB + 128 GB और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स होंगे। इस स्मार्टफोन को Golden Mist, Crimson Red और Seashore कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है।
डुअल SIM वाले Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच HD+ (720 x 1,608 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 83 प्रतिशत NTSC गैमुट और 1,250 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट में 1.95 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.2 GHz की पीक क्लॉड स्पीड के साथ दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प होंगे।
इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, गायरोस्कोप और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए जाएंगे। Vivo Y31T 5G की 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इस स्मार्टफोन का साइज 166.64 × 78.43 × 8.39 mm और भार लगभग 219 ग्राम का होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन