• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल

'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल

शख्स ने मंदिर के बाहर लगे चप्पल-जूतों के ढेर में से ChatGPT को उसकी खोई हुई चप्पलें ढूंढने को कहा।

'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल

Photo Credit: NDTV

जूतों के ढेर में से चप्पलें ChatGPT से खोजने वाले शख्स का वीडियो वायरल

ख़ास बातें
  • ChatGPT के इस्तेमाल का एक बहुत रोचक मामला सामने आया है।
  • करीबन 1000 जूतों के ढेर में से चप्पलें AI से खोजने को कहा।
  • AI का इस्तेमाल सबसे आम समस्याओं को हल करने के लिए हो रहा।
विज्ञापन

ChatGPT को आपने आमतौर पर अभी तक कुछ सवाल पूछने या किसी प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने ChatGPT से कभी अपनी खोई हुई चप्पलें ढुंढवाई हैं? भारत में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जब एक शख्स ने मंदिर के बाहर लगे चप्पल-जूतों के ढेर में से ChatGPT को उसकी खोई हुई चप्पलें ढूंढने को कहा। और आपको जानकर हैरानी होगी कि ChatGPT ने वो चप्पलें खोज भी निकालीं! आइए जानते हैं ये रोचक मामला। 

ChatGPT के इस्तेमाल का एक बहुत रोचक मामला सामने आया है। एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह करीबन 1000 जूतों के ढेर में से अपनी चप्पलें ChatGPT से खोजने को कहता है। हैरानी की बात यह रही कि उसने जो आदेश चैटजीपीटी को दिया उसी के मुताबिक उसने चप्पलें ढूंढ भी दीं। इस मामले ने एक ओर जहां यूजर्स का मनोरंजन किया है, तो वहीं कई लोग इसे टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल कहकर चटकारा ले रहे हैं। वहीं, कई लोग मजाक कर रहे हैं कि अब AI का इस्तेमाल सबसे आम समस्याओं को हल करने के लिए भी किया जा रहा है। 

Instagram पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को शुभांग बोरकर नाम के शख्स ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भीड़-भाड़ वाली जगह पर जूते-चप्पलों का एक बड़ा ढेर लगा है। यूजर इसे देखकर चौंक जाता है और फिर ChatGPT को इस ढेर में से चप्पल खोजने के लिए कह रहा है। वह इसके लिए फोन में अपनी चप्पलों की फोटो डालता है और फिर AI को निर्देश देता है। 

ChatGPT कुछ ही पलों में उस ढेर में से संकेत देता है कि यूजर के जूते कहां हो सकते हैं। इसके कुछ ही पल बाद यूजर को जूते मिल गए। इससे आस-पास के लोग हँसने लगते हैं और हर कोई हैरान रह जाता है। शेयर किए गए वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। सबके रोचक कमेंट्स भी आ रहे हैं। कई यूजर्स ने अपने-अपने तरीके से ChatGPT को ऐसी कुछ समस्याओं के समाधान के लिए इस्तेमाल किया और अपने अनुभव कमेंट्स में शेयर किए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »