• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क

AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार किया गया कंटेंट अक्सर आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है, जिसको लेकर लोगों में भ्रम हो जाता है कि कंटेंट इंसानों द्वारा या फिर एआई द्वारा लिखा गया है।

AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क

Photo Credit: Pexels/Kaitlyn Baker

AI द्वारा तैयार लिखित टेक्स्ट आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Claude के आउटपुट की क्वालिटी या कंटेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • वॉटरमार्क वाले और सामान्य टेक्स्ट में कोई फर्क नहीं होगा।
  • वॉटरमार्क वाले टेक्स्ट में कुछ भी जोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार किया गया कंटेंट अक्सर आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है, जिसको लेकर लोगों में भ्रम हो जाता है कि कंटेंट इंसानों द्वारा या फिर एआई द्वारा लिखा गया है। वैसे तो एआई जनरेट फोटो और वीडियो पर वॉटरमार्क के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन अब एआई कंटेंट की खास पहचान के लिए भी एक तरीका आ रहा है। हालांकि, यह कोई आम वाटरमार्क नहीं होगा, बल्कि एआई द्वारा जनरेट कंटेंट का एक खास फॉर्मेट होगा, जिसे मशीनों द्वारा देखा जा सकेगा। दरअसल यूरोपीयन यूनियन एआई एक्ट के नियमों का पालन करते हुए Anthropic ने यह कदम उठाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल यूरोप ने 2 अगस्त से अपने बाजार में सर्विस प्रदान करने वाले AI प्रोवाइडर्स के लिए AI से तैयार हुए कंटेंट को मार्क करना जरूरी कर दिया है। दूसरे बड़े मॉडल डेवलपर्स ने भी इसी कोड ऑफ प्रैक्टिस पर साइन किया है और वे अपने-अपने वॉटरमार्क लागू करेंगे। अब भविष्य के Claude मॉडल जो टेक्स्ट जनरेट करेंगे, उसमें वाटरमार्क होगा, जिससे इंसानों द्वारा और एआई द्वारा जनरेट किए गए कंटेंट में फर्क किया जा सकेगा।

क्या होंगे बदलाव
इसमें वॉटरमार्किंग का एक ऐसा तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे Claude के आउटपुट की क्वालिटी या कंटेंट पर कोई असर नहीं पड़ता है।
पढ़ने वालों को वॉटरमार्क वाले और बिना वॉटरमार्क वाले टेक्स्ट में कोई फर्क पता नहीं चल पाएगा।
टेक्स्ट में कुछ भी जोड़ा नहीं जाएगा और न ही कोई छिपे हुए कैरेक्टर शामिल किए जाएंगे।
वॉटरमार्किंग के लिए अतिरिक्त टोकन की जरूरत नहीं होती और यह ज्यादा महंगा भी नहीं होगा।
वॉटरमार्किंग में कोई पहचान करने वाली जानकारी नहीं होगी, जिससे इसे किसी संगठन से जोड़ा नहीं जा सकेगा।

वॉटरमार्किंग क्या है?
Claude लैंग्वेज मॉडल एक-एक शब्द चुनकर काम करता है। अगले शब्दों का चयन करने के लिए संभावित शब्दों की एक लिस्ट में से चयन किया जाता है। आखिर में पिछले टेक्स्ट के आधार पर सबसे सही या संभावित शब्द चुनता है। अधिकतर स्थितियों में पढ़ने वालों पर इसका इसका कोई खास असर नहीं होता है कि मॉडल आखिर में कौन सा शब्द चुनता है। सभी स्थितियों में वाक्य का मतलब लगभग एक जैसा ही रहता है।

वॉटरमार्किंग ऐसे ही काम करता है जो किसी बनाए गए टेक्स्ट में कई बार होते हैं, जिससे Claude के जवाबों में एक पैटर्न रहता है। पैटर्न पढ़ने वाले को नहीं पता चलता, लेकिन जिसके पास उसे डिकोड करने वाली की होगी तो उसकी पहचान की जा सकेगी। वॉटरमार्किंग का इस्तेमाल होने पर भी शब्दों का चयन रैंडम होता है, लेकिन रैंडमनेस का सोर्स अलग होता है। किसी वाक्य में अगला शब्द चुनने के लिए किसी रैंडम नंबर जनरेटर का इस्तेमाल करने की जगह वॉटरमार्किंग की और उससे पहले आए कुछ शब्दों का इस्तेमाल करके यह तय किया जाता है कि मॉडल को कौन सा शब्द चुनना चाहिए। 

वॉटरमार्किंग से आउटपुट पर असर?
वॉटरमार्किंग से Claude के कंटेंट की क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ता है। वॉटरमार्क वाले जवाब और बिना वॉटरमार्क वाले जवाब में कोई फर्क नहीं होता है। आमतौर पर AI वॉटरमार्क बैंक नोट, अन्य फिजिकल चीज और कुछ डिजिटल डॉक्यूमेंट पर मौजूद वॉटरमार्क से काफी अलग होते हैं, जिन्हें खुली आंखों से देखा नहीं जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »