Vivo X90s में MediaTek Dimensity 9200+ SoC होने की संभावना, कंपनी ने दिया टीजर

इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांड के ट्रिपल रियर कैमरा और LED फ्लैश का संकेत मिल रहा है। इसमें नीचे की ओर वीवो की ब्रांडिंग है

Vivo X90s में MediaTek Dimensity 9200+ SoC होने की संभावना, कंपनी ने दिया टीजर

इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स में Vivo X90 और Vivo X90 Pro शामिल हैं

ख़ास बातें
  • इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस Vivo X90 के समान हो सकते हैं
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांड के ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकते हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के X90s स्मार्टफोन का डिजाइन Vivo X90 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के समान होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस Vivo X90 के समान हो सकते हैं। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स में  Vivo X90 और Vivo X90 Pro शामिल हैं। 

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी के जनरल मैनेजर, Jia Jingdong ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर Vivo X90s की एक इमेज पोस्ट की है जिसमें इसका रियर साइड का डिजाइन दिख रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स के साथ व्हाइट फिनिश है। इमेज से इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांड के ट्रिपल रियर कैमरा और LED फ्लैश का संकेत मिल रहा है। इसमें नीचे की ओर वीवो की ब्रांडिंग है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि या स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। कुछ चाइनीज टिप्सटर्स ने Vivo X90s के स्पेसिफिकेशंस को Weibo पर पोस्ट किया है। इनका कहना है कि इस स्मार्टफोन में नया MediaTek Dimensity 9200+ SoC दिया जा सकता है। कंपनी ने Vivo X90 में MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया था। 

इस स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, रेड और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले महीने TENAA पर एक लिस्टिंग से Vivo X90s में 6.78 इंच 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होने का संकेत मिला था।  इसमें 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज मिल सकती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 12 मेगापिक्सल का पोर्टेट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसकी बैटरी 4,690 mAh होने की संभावना है।   
पिछले महीने कंपनी ने Vivo Y78 5G को सिंगापुर में पेश किया था। इसमें Dimensity 7020 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे Flare Black और Dreamy Gold कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 6.78 इंच कर्व्ड ऐज OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस और रिफ्रेश रेट 120 Hz का है। इस स्मार्टफोन में 8GB का RAM और 8GB वर्चु्अल RAM और 256 GB की स्टोरेज है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Display, Battery, Market, China, Sensor, Launch, Design, Vivo, Price
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »