Vivo X300 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है चिपसेट

Vivo ने भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज के जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 16:35 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल हैं
  • पिछले महीने Vivo X300 सीरीज को चीन में पेश किया गया था
  • इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है

हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस दोनों स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की Vivo X300 सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल वेरिएंट्स में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Vivo ने भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज के जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। पिछले महीने Vivo X300 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन सीरीज चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 30 अक्टूबर को लॉन्च हुई थी। Vivo X300 और Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस दोनों स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने इंटरनेशनल फोन्स में चीन में पेश किए गए हैंडसेट्स की तुलना में कम कैपेसिटी वाली बैटरी का इस्तेमाल किया है। 

Advertisement

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K (2,800 × 1,216 पिक्सल्स) BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा है।  इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo X300 Pro की 6,510 mAh की बैटरू 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस सीरीज के बेस मॉडल में समान प्रोसेसर है। Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा  है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,040 mAh की बैटरी समान चार्जिंग स्पीड के साथ है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.