Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 

Vivo X300 FE को अगले महीने के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 

Photo Credit: Vivo

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था
  • Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo X300 FE जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। Vivo X300 FE में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले है। Vivo X300 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.57 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo X300 FE को अगले महीने के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस रिपोर्ट में देश में इस स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव ग्रीन कलर की इमेज भी दिखाई गई है। इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन Moonlight White, Cool Purple और Graphite Black कलर्स में उपलब्ध है। देश में लॉन्च होने वाले Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

रूस में पेश किए गए इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट में लाया गया है। Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.57 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और BeiDou के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और गायरोस्कोप दिए गए हैं। Vivo X300 FE में 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। देश में Vivo T5 Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Vivo T4 Pro 5G की जगह लेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »