इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है
यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Vivo T4 Pro 5G की जगह लेगा
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की T सीरीज में नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Vivo T4 Pro 5G की जगह लेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Vivo ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo T5 Pro के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की बैटरी होगी। Vivo का दावा है कि इस बैटरी की इस कैपेसिटी के साथ यह सबसे स्लिम स्मार्टफोम होगा। हालांकि, Vivo ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है।
Vivo T5 Pro 5G में पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम का हो सकता है। इस प्राइस पर यह इस सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone 4a जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। Vivo T5 Pro में 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। Vivo T5 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
आगामी स्मार्टफोन की 9,020 mAh की दमदार 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Vivo T4 Pro में 6.77 इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (2,392 × 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Adreno 722 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo T4 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स