वीवो वी5 प्लस आज होगा भारत में लॉन्च

वीवो वी5 प्लस आज होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पिछले हफ्ते पेश किया गया था
  • ऑफलाइन मार्केट में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 27,980 रुपये में हो रही है
  • स्मार्टफोन को वीवो वी5 लाइट के साथ पेश किया गया था
विज्ञापन
वीवो अपने वी5 प्लस स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे एक इवेंट आयोजित करने वाली है। याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पिछले हफ्ते पेश किया गया था। वहीं, एक ऑफलाइन रिटेलर ने दावा किया था कि वीवो वी5 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग 27,980 रुपये में शुरू हुई थी। स्मार्टफोन को वीवो वी5 लाइट के साथ पेश किया गया था। ऐसा लगता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च करेगी।

बता दें कि वीवो वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।

इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

इसकी बैटरी 3055 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं।

डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है। कंपनी की वेबसाइट पर स्मार्टफोन के सिर्फ गोल्ड कलर वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build, popular design
  • Good set of cameras
  • All-day battery life
  • Sharp and vivid display
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Lacks Wi-Fi ac, NFC or Type-C USB
  • Feels overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3055 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  6. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  8. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  9. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  10. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »