वीवो वी5 प्लस और वी5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

वीवो वी5 प्लस और वी5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 प्लस में फ्रंट पैनल पर दो रियर कैमरा है
  • वीवो वी5 लाइट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
  • वीवो वी5 प्लस भारत में 23 जनवरी को होगा लॉन्च
विज्ञापन
भारत में वीवो वी5 प्लस को 23 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। लेकिन इस बीच वीवो ने इस हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया है। उम्मीद के मुताबिक, इसकी सबसे अहम खासियत फ्रंट पैनल पर दिए गए दो रियर कैमरे हैं। वहीं, कंपनी ने अपने लोकप्रिय वीवो वी5 हैंडसेट का थोड़ा कमज़ोर वेरिएंट वी5 लाइट भी पेश किया है। मज़ेदार बात यह है कि वी5 प्लस को हाल ही में मलेशिया के एक थर्ड पार्टी रिटेलर द्वारा उपलब्ध कराया गया था। और इस वजह से स्पेसिफिकेशन पहले ही सार्वजनिक हो गए थे।

वीवो वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।

इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 3160 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं।

इसका डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है। कंपनी की वेबसाइट पर स्मार्टफोन के सिर्फ गोल्ड कलर वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।

अब बात वीवो वी5 लाइट की। यह हैंडसेट भी फोटोग्राफी के दीवानों के लिए है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस सेल्फी स्पॉटलाइट फ़ीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि बेहतरीन तस्वीरों के लिए यह फ़ीचर उपयुक्त रोशनी प्रोड्यूस करता है। फोन को क्राउन गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है।
 
vivo v5 lite(वीवो वी5 लाइट की तस्वीर)

वीवो वी5 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। वी5 लाइट में ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। कैमरे की बात करें तो रियर हिस्से पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। वहीं, फ्रंट कैमरे के 16 मेगापिक्सल के सेंसर का अपर्चर एफ/2.0 है।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और फोन 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। वी5 लाइट की बैटरी 3000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी 2.0, ओटीजी, एफएम रेडियो और जीपीएस शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 153.8x75.5x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build, popular design
  • Good set of cameras
  • All-day battery life
  • Sharp and vivid display
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Lacks Wi-Fi ac, NFC or Type-C USB
  • Feels overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3055 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V5 Plus Launch, Vivo V5 Lite Launch, Mobiles, Android, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »