• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 32MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V21e 5G फोन लॉन्च से पहले Flipkart पर हुआ लिस्ट, कीमत हुई लीक

32MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V21e 5G फोन लॉन्च से पहले Flipkart पर हुआ लिस्ट, कीमत हुई लीक

Vivo V21e 5G के पेज एक पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें आप भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को देख सकते हैं, जो कि Vivo के ब्रांड एम्बेसडर हैं। विराट कोहली के हाथ में फोन का लाइट ब्लू मॉडल देखा जा सकता है। पोस्टर में फोन को Coming Soon टैग के साथ टीज़ किया गया है।

32MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V21e 5G फोन लॉन्च से पहले Flipkart पर हुआ लिस्ट, कीमत हुई लीक

फोन में मिल सकती है 8GB रैम

ख़ास बातें
  • Vivo V21e 5G में 44 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा
  • वीवो वी21ई 5जी 24 जून को भारत में हो सकता है लॉन्च
  • फोन में मिल सकता है वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन
विज्ञापन
Vivo V21e 5G स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। वहीं, अब यह फोन Flipkart पर लिस्ट हो गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से आगामी फोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है। साथ ही फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी पेज के माध्यम से सार्वजनिक की गई है। बता दें, Vivo V21 5G स्मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्च किया गया था, इसके साथ कंपनी ने Vivo V21, और Vivo V21e को भी लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी जल्द ही वीवो वी21ई 5जी फोन से भी पर्दा उठाने वाली है।

Vivo V21e 5G स्मार्टफोन के लिए Flipkart (ऐप) पर माइक्रोपेज लाइव किया गया है। पेज पर आप वीवो वी21ई 5जी स्मार्टफोन के स्लिम और ट्रेंडी डिज़ाइन को देख सकते हैं। इसके अलावा, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। साथ ही फोन में 44 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह 5जी फोन 8 जीबी रैम + 3 जीबी एक्सटेंडिड रैम के साथ आएगा।

इस पेज एक पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें आप भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को देख सकते हैं, जो कि Vivo के ब्रांड एम्बेसडर हैं।  विराट कोहली के हाथ में फोन का लाइट ब्लू मॉडल देखा जा सकता है। पोस्टर में उल्लेख किया गया है कि फोन को Coming Soon टैग के साथ टीज़ किया गया है।

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो यह फोन भारत में 24 जून को लॉन्च हो सकता है। the tech guy नामक टिप्सटर ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि  Vivo V21e 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये होगी।
 

Vivo V21e 5G specifications (expected)

पहले सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा और इसके साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मौजूद होगा। फोन में 8 जीबी रैम + 3 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मौजूद हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। वीवो वी21ई 5जी में 4,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

Vivo V21e 4G फोन मलेशिया में अप्रैल में लॉन्च किया गया था, जो कि 6.44 इंच फुल-एचडी (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आया था। इस फोन में कंपनी ने 4,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 33 वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन के 5जी वेरिएंट में भी यह फीचर मौजूद होगा या नहीं।  
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »