• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo V21e 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

64MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo V21e 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo V21e 5G की कीमत भारत में 24,990 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन डार्क पर्ल और सनसेट डैज़ल कलर ऑप्शन में आता है। इसे आप Vivo India के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं।

64MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo V21e 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Vivo V21e में मौजूद है 4,000mAh की बैटरी
  • वीवो वी21ई में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है
विज्ञापन
Vivo V21e 5G स्मार्टफोन को भारत में कंपनी के बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है जो कि 5जी सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दी गई है, जबकि कलर में आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। वीवो वी21ई 5जी फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिस्प्ले दिया गया है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। फोन में तीन किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं, जबकि निचला हिस्सा थोड़ा मोटा है।
 

Vivo V21e 5G price in India

Vivo V21e 5G की कीमत भारत में 24,990 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन डार्क पर्ल और सनसेट डैज़ल कलर ऑप्शन में आता है। इसे आप Vivo India के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Vivo इस फोन पर HDFC क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ 2,500 रुपये का कैशबैक प्रदान कर रहा है। यह ऑफर Vivo India वेबसाइट पर 30 जून तक उपलब्ध है। Amazon भी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये में उपलब्ध है।
 

Vivo V21e 5G specifications

Vivo V21e 5G फोन Android 11 के साथ Funtouch OS 11.1 की स्किन पर चलता हैं। इसमें 6.44-इंच full-HD+ (1,080x2,404 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Mali G57 जीपीयू मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 8 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका f/1.79 अपर्चर लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर है जिसका f/2.2 वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें f/2.0 लेंस है।

कनेक्टिविटी के लिए Vivo V21e 5G फोन में 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, Bluetooth, GPS और एक USB Type-C port दिया गया है। सेंसर्स की बात करें तो फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, गायरोस्कोप और प्रॉक्सिमीटर सेंसर मौजूद है। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इन सब के अलावा, फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 30 मिनट में ज़ीरो से 72 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। फोन 7.67mm मोटा और 167 ग्राम भारी है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »