Vivo V17 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस

Vivo V17 Pro India Launch: वीवो वी17 प्रो आज भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा। यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग।

Vivo V17 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस

Vivo V17 Pro India Launch: वीवो वी17 प्रो होगा डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस

ख़ास बातें
  • Vivo V17 Pro Sale होगी Flipkart पर
  • Vivo V17 Pro की बैटरी 4,100 एमएएच की हो सकती है
  • Vivo V17 Pro Camera में होगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
विज्ञापन
Vivo V17 Pro India Launch: वीवो वी17 प्रो को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा, यह फोन डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस होगा। Vivo V17 Pro Camera की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे। वीवो वी17 प्रो कंपनी की वी-सीरीज़ में उतारे गए Vivo V15 और Vivo V15 Pro स्मार्टफोन को ज्वाइन करेगा। वीवो वी15 और वीवो वी15 प्रो ये दोनों ही हैंडसेट पॉप-अप कैमरा से लैस हैं। आइए अब आपको वीवो वी17 प्रो के लॉन्च का समय, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स आदि के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo V17 Pro लॉन्च का समय, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, कीमत (उम्मीद)

वीवो वी17 प्रो का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Vivo V17 Pro की लाइव स्ट्रीमिंग वीवो इंडिया के YouTube चैनल पर होगी। हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के बीच में लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद आप वीडियो लिंक में दिए प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।


हाल ही में वीवो वी17 प्रो का टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी हुआ था। टीज़र से यह भी पुष्टि हुई है कि वीवो वी17 प्रो में चार रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल  का प्राइमरी सेंसर होगा। वीवो वी17 प्रो की कीमत को लेकर तो फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन वीवो वी-सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च हुए पिछले स्मार्टफोन की कीमत को देखते Vivo V17 Pro Price को लेकर ऐसी उम्मीद है कि कीमत 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
 

Vivo V17 Pro specifications

पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि फोन डुअल पॉप-अप  सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। टीज़र पेज पर यह भी बताया गया है कि फोन सुपर वाइड एंगल सेल्फी मोड से लैस होगा। यह 105 डिग्री वाइड पोर्ट्रेट फोटो लेने में सक्षम होगा। फोन में नया सुपर नाइट सेल्फी मोड होगा। नाम से ही साफ है कि यह फीचर कम रोशनी और रात में फोटोग्राफी से संबंधित है।

पिछले हिस्से पर कैमरे वर्टिकल पोजीशन में हैं। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर, 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। बैकपैनल पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र नहीं आ रहा है। संभव है कि इसे डिस्प्ले का हिस्सा बनाया जाए।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चला था कि स्मार्टफोन 6.44 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2440 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 675 SoC दिया जा सकता है। इसके अलावा नए फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी भी मिली है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,100 एमएएच की हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy construction
  • Vibrant display
  • Versatile selfie cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par low-light video quality
  • Relatively old processor
  • Priced a bit too high
  • Funtouch OS isn’t fun to use
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »