Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Zeiss ब्रांडेड कैमरा यूनिट

चीन में पेश किए गए X Fold 5 में 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच का इनर फ्लेक्सिबल पैनल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 15:18 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 5 को चीन में पेश किया गया था
  • कंपनी ने X200 FE को पिछले महीने ताइवान में पेश किया था
  • X Fold 5 को व्हाइट और Titanium Grey कलर्स में लाया जा सकता है

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और भारत में Vivo के ई-स्टोर के जरिए होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के X Fold 5 और X200 FE को इस महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 5 को पिछले महीने चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स चीन में पेश किए गए मॉडल के समान हो सकते हैं। कंपनी ने X200 FE को पिछले महीने ताइवान में पेश किया था। 

Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि X Fold 5 और X200 FE को 14 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और भारत में Vivo के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर Vivo X200 FE की माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन को Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey कलर्स में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली है। X Fold 5 को व्हाइट और Titanium Grey कलर्स में लाया जा सकता है। 

चीन में पेश किए गए X Fold 5 में 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच का इनर फ्लेक्सिबल पैनल है। इसके दोनों डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4,500 निट्स का है। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। X Fold 5 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 6,499 (लगभग 84,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 95,900 रुपये),  16 GB + 512 GB का CNY 8,499 (लगभग 1,01,900 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 9,499 (लगभग 1,14,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। 

हाल ही में Vivo ने X200 FE के भारत में लॉन्च का टीजर दिया था। इसमें इस स्मार्टफोन का डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को दिखाया गया है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा। यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर चलेगा। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। X200 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • Bad
  • Speaker could have been better
  • Wide-angle camera is sluggish
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.53 इंच

Cover Resolution

1172x2748 पिक्सल

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2480x2200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.