• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में जल्द AI+ ब्रांडेड स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी NxtQuantum, Flipkart पर होगी बिक्री

भारत में जल्द AI+ ब्रांडेड स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी NxtQuantum, Flipkart पर होगी बिक्री

NxtQuantum Shift Technologies ने कहा है कि है देश में स्मार्टफोन्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करने का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर और सुरक्षित मोबाइल एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराना है

भारत में जल्द AI+ ब्रांडेड स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी NxtQuantum, Flipkart पर होगी बिक्री

देश में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी
  • AI+ ब्रांड के स्मार्टफोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
NxtQuantum Shift Technologies की जल्द देश में स्मार्टफोन्स का AI+ ब्रांड लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। AI+ ब्रांड के स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इनमें देश में डिवेलप किया गया यूजर इंटरफेस, लोकलाइज्ड सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इन स्मार्टफोन्स को जून के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट पर AI+ स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI की पेशकश की जा सकती है। NxtQuantum Shift Technologies ने पुष्टि की है कि इन स्मार्टफोन्स की सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पार्ट्स सहित देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इनमें देश में डिवेलप किया गया यूजर इंटरफेस, लोकलाइज्ड सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का इस्तेमाल होगा। 

AI+ ने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर भी कड़ी प्रतिबद्धता रखने की तैयारी की है। इन स्मार्टफोन्स में नेक्स्ट-जेनरेशन मोबाइल एक्सपीरिएंस मिलने का दावा किया गया है। कंज्यूमक टेक कंपनी NxtQuantum Shift Technologies के फाउंडर Madhav Sheth हैं। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कई वर्षों का एक्सपीरिएंस रखने वाले शेठ ने देश में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है। चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor के बिजनेस की भी देश में वह अगुवाई कर रहे हैं। 

NxtQuantum Shift Technologies ने कहा है कि है देश में स्मार्टफोन्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करने का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर और सुरक्षित मोबाइल एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराना है। AI+ स्मार्टफोन्स डिजिटल सुरक्षा के साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी को भी पक्का करेंगे। इन स्मार्टफोन्स के बारे में आगामी सप्ताहों में अधिक जानकारी मिल सकती है। देश में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी Apple, Vivo और Samsung जैसी विदेशी स्मार्टफोन कंपनियों के पास है। देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग भी तेजी से बढ़ रही है। एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों को केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से भी फायदा मिला है। मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स का ये कंपनियां बड़ी संख्या में एक्सपोर्ट भी कर रही हैं। सरकार ने स्मार्टफोन्स के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा देने की योजना बनाई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »