• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo T2 5G सीरीज 11 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल का हो सकता है मेन कैमरा

Vivo T2 5G सीरीज 11 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल का हो सकता है मेन कैमरा

इनमें फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ होगा

Vivo T2 5G सीरीज 11 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल का हो सकता है मेन कैमरा

इसमें Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G स्मार्टफोन्स शामिल होंगे

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इनके डिजाइन का संकेत दिया है
  • इन्हें ब्लू और गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • Vivo की अधिकतर बिक्री ऑफलाइन होती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo अपनी T2 5G सीरीज को 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी। इसमें Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। यह पिछले वर्ष लॉन्च की गई  Vivo T1 सीरीज की जगह लेगी। नए स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ जानकारी Flipkart की माइक्रोसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी ने इनके डिजाइन का संकेत दिया है। इनमें Snapdragon SoC का इस्तेमाल किया गया है। 

इन स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट, Vivo की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। इन्हें ब्लू और गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इनमें फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ होगा। कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स के कैमरा के बारे में 7 अप्रैल और प्रोसेसर के बारे में 9 अप्रैल को जानकारी दी जाएगी। हालांकि, इनमें क्वालकॉम का Snapdragon SoC होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी T2 5G और Vivo T2x 5G के लॉन्च के साथ कुछ ऑफर्स भी पेश करेगी। 

इनमें से Vivo T2 5G में 64 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसे 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo T2x 5G के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होने की संभावना है। 

हाल ही में कंपनी एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन Vivo Y02A को बांग्‍लादेश में लॉन्च किया है। इसमें Vivo Y02 के समान डिजाइन और स्‍पेसिफ‍िकेशंस हैं। इसमें 3 GB का RAM, 5m000 mAh की बैटरी है। इसमें मीडियाटेक का हीलियो पी35 प्रोसेसर और दो कैमरे दिए गए हैं। इसका रियर मेन कैमरा 8 मेगापिक्‍सल और सेल्‍फी कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। इसके रियर में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इसे जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष देश के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo लगभग 64 लाख यूनिट्स की शिपमेंट कर दूसरे स्थान पर रही। Vivo की अधिकतर बिक्री ऑफलाइन होती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Processor, Camera, Market, Display, Vivo, Launch, Discount, Flipkart, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »